लाइव न्यूज़ :

अमेरिका शरण मांगने वालों के लिए नीति बहाल करेगा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:54 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में संशोधन के साथ)

सैन डिएगो, तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका में प्रवेश करने की इच्छा रखने वाले शरणार्थियों को फिर से मेक्सिको में रूकना पड़ेगा क्योंकि आव्रजन पर सुनवाई की जानी है। बाइडन प्रशासन ने ट्रम्प के समय की नीति को बहाल करने की योजनाओं के बारे में अनिच्छापूर्वक घोषणा की है और इसे बहाल करने के लिए मेक्सिको की शर्त पर सहमत हुए हैं।

‘‘मेक्सिको में रहने’’ की नीति को बहाल किया गया है जबकि बाइडन प्रशासन ने इसे इस तरह समाप्त करना चाहा कि यह कानूनी पेंच में फंसने से बच सके। राष्ट्रपति जो बाइडन ने नीति को रद्द कर दिया लेकिन टेक्सास और मिसौरी के एक कानून ने बृहस्पतिवार से इसे फिर से प्रभावी कर दिया, इसमें शर्त यह है कि मेक्सिको इसे स्वीकार करे।

मेक्सिको के विदेश संबंधों के एक अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका छूट देता है तो मेक्सिको लौटने की अनुमति देगा, जिसके ‘‘मानवीय कारणों एवं अस्थायी तौर पर रूकने’’ के लिए अगले हफ्ते शुरू होने की उम्मीद है।

मेक्सिको की शर्त में शरणार्थियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण, मेक्सिको के खतरनाक सीमावर्ती शहरों में ज्यादा सुरक्षा, वकीलों तक बेहतर पहुंच और मामलों के त्वरित निष्पादन शामिल हैं।

इस नीति के दायरे में आव्रजन की चाहत रखने वाले करीब 70 हजार लोग शामिल हैं जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2019 में लागू किया था और राष्ट्रपति बाइडन ने पदभार संभालने के पहले दिन समाप्त कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो