लाइव न्यूज़ :

अमेरिका यरूशलम में फिर से खोलेगा अपना वाणिज्य दूतावास, फलस्तीनियों के साथ संबंध को बढ़ाएगा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:00 IST

Open in App

यरुशलम, 25 मई (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका यरूशलम में अपना महावाणिज्य दूतावास फिर खोलेगा । यह कदम फलस्तीनियों के साथ संबंध बहाल करने का परिचायक है जिसे ट्रंप प्रशासन ने कम कर दिया था।

इस वाणिज्य दूतावास ने लंबे समय तक एक स्वायत्त कार्यालय के रूप में काम किया और उसने फलस्तीनियों के साथ राजनयिक संबंधों की जिम्मेदारी निभायी गयी। लेकिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसका कामकाज घटा दिया था। उन्होंने उसे इस्राइल के अपने राजदूत के प्राधिकार के अंतर्गत रख दिया था और दूतावास यरूशलम ले गये थे।

ट्रंप के कदम से फलस्तीनी नाराज हो गये थे । वे पूर्वी यरूशलम को कब्जे में लिये गये क्षेत्र के रूप में देखते हैं और उसे अपने भावी राज्य की राजधानी मानते हैं।

ब्लिंकन ने वाणिज्य दूतावास को फिर से खोलने की तारीख नहीं बतायी है।

कब्जे वाले पश्चिमी तट पर रमल्ला में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ भेंटवार्ता के बाद ब्लिंकन ने इस कदम की घोषणा की। अमेरिका गाजा के सत्तारूढ़ हमास आतंकवादी संगठन के साथ अब्बास की प्रतिद्वंद्विता में उनका (अब्बास का) हाथ मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ जैसा कि मैंने राष्ट्रपति से कहा कि मैं फलस्तीन प्राधिकरण और फलस्तीनी लोगों के साथ फिर से रिश्ता कायम करने के अमेरिका के संकल्प पर बल देने के लिए यहां हूं। यह एक ऐसा रिश्ता है जो परस्पर सम्मान और इस साझे विश्वास पर पर आधारित होगा कि फलस्तीनी और इस्राइली सुरक्षा, आजादी के अवसर एवं गरिमा के समान उपाय के हकदार हैं।’’

ब्लिंकन पिछले सप्ताह हुए संघर्षविराम को मजबूत करने के लिए इस क्षेत्र की यात्रा पर आये हैं। इस्राइल और हमास के बीच 11 दिनों की जंग के बीच 250 से अधिक लोगों की जान चली गयी।

अमेरिकी विदेशी मंत्री ने लड़ाई की इस पृष्ठभूमि में गाजा की मदद के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय सहयोग जुटाने’ का वादा किया। बाद में उन्होंने फलस्तीनियों के लिए चार करोड़ डॉलर की सहायता का एलान किया जिसमें 55लाख डॉलर गाजा के लिए आपात सहायता होगी। इस तरह बाइडन प्रशासन में फलस्तीन को अमेरिकी सहायता 36 करोड़ डॉलर तक पहुंच गयी है। ट्रंप प्रशासन ने करीब करीब सभी सहायता बंद कर दी थी।

ब्लिंकन ने वादा किया कि किसी भी सहायता को हमास के हाथों से दूर रखा जाएगा जो इस्राइल के सहअस्तित्व के आधार को मान्यता नहीं देता है।

हमास को इस्राइल और अमेरिका आतंकवादी संगठन मानते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला