लाइव न्यूज़ :

चीन को दंडित करे यूएस, हांगकांग पुलिसिया राज की दिशा में बढ़ रहा हैः अमेरिकी सीनेटर की चेतावनी

By भाषा | Updated: October 14, 2019 17:09 IST

अंतरराष्ट्रीय आर्थिक केंद्र ने रविवार को एक बार फिर अशांत हालात का सामना किया जब शहर में कट्टर लोकतंत्र समर्थकों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़प हुई। प्रदर्शनकारी जहां बीते 19 हफ्तों से ज्यादा लोकतांत्रिक आजादी और पुलिस की जवाबदेही की मांग कर रहे हैं वहीं चीन और स्थानीय नेताओं ने उनकी मांगों को लेकर झुकने से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशहर के वाणिज्यिक जिले में सोमवार को प्रदर्शनकारियों की बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है।उन्होंने दो दिन का हांगकांग दौरा किया और इस दौरान रविवार को मांगकॉक जिले में प्रदर्शन देखा।

अमेरिकी सीनेटर जोश हावले ने सोमवार को आगाह किया कि हांगकांग पुलिसिया राज की दिशा में बढ़ रहा है। यह आर्थिक केंद्र एक रैली की तैयारी कर रहा है जिसमें अमेरिका का आह्वान किया जाएगा कि वह स्वतंत्रता को कम किए जाने को लेकर चीन को दंडित करे।

अंतरराष्ट्रीय आर्थिक केंद्र ने रविवार को एक बार फिर अशांत हालात का सामना किया जब शहर में कट्टर लोकतंत्र समर्थकों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़प हुई। प्रदर्शनकारी जहां बीते 19 हफ्तों से ज्यादा लोकतांत्रिक आजादी और पुलिस की जवाबदेही की मांग कर रहे हैं वहीं चीन और स्थानीय नेताओं ने उनकी मांगों को लेकर झुकने से इनकार किया है।

ऐसे में इस संकट का जल्द हल निकलता नजर नहीं आता। शहर के वाणिज्यिक जिले में सोमवार को प्रदर्शनकारियों की बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इन लोगों की मांग अमेरिकी नेताओं से उस विधेयक को पारित करने की है जिससे अमेरिका के इस कारोबारी केंद्र के साथ रिश्तों में कमी आ सकती है।

इस विधेयक के प्रस्तावकों में मिसूरी से रिपब्लिकन सीनेटर हावले भी हैं। उन्होंने दो दिन का हांगकांग दौरा किया और इस दौरान रविवार को मांगकॉक जिले में प्रदर्शन देखा। बाद में हावले ने प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वांग से मुलाकात की।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से कहा, “वहां स्थिति गंभीर है।” वाशिंगटन लौटने पर उनका संदेश क्या होगा, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हांगकांग के पुलिसिया राज्य की तरफ बढ़ने का खतरा है और हांगकांग में प्रतिनिधि सरकार खतरे में हैं, एक देश दो व्यवस्था का मॉडल भी खतरे में है।”

चीन ने 1997 में ब्रिटेन द्वारा हांगकांग सौंपने के दौरान किये गए करार के तहत एक देश, दो व्यवस्था पर सहमति जताई थी जिसके तहत वह इस बात पर सहमत था कि हांगकांग अगले 50 सालों तक अपनी विशिष्ट पहचान बरकरार रखेगा। इसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी शामिल है। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?