लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने 'ओपन स्काइज' संधि से अलग होने के फैसले की घोषणा की, ट्रंप ने इसके लिए रूस को ठहराया जिम्मेदार, जानें पूरा विवाद

By भाषा | Updated: May 22, 2020 12:04 IST

''ओपन स्काइज'' संधि एक जनवरी 2002 को हुई थी। इस संधि का सदस्य भारत नहीं है। इस संधि में अमेरिका-रूस समेत 34 देशों को अपने विमान एक-दूसरे के क्षेत्र में उड़ाने की अनुमति है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा- कल से छह महीने बाद अमेरिका इस संधि का हिस्सा नहीं रहेगा।डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘रूस इस संधि का पालन नहीं करता है।'

वाशिंगटन: अमेरिका ने गुरुवार (21 मई) को ‘ओपन स्काइज’ संधि से अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की। इस संधि के तहत रूस समेत 34 देशों को अपने विमान एक-दूसरे के क्षेत्र में उड़ाने की अनुमति है। एक जनवरी 2002 को हुई इस संधि का सदस्य भारत नहीं है। इस संधि में शामिल ज्यादातर देश उत्तर अमेरिका, यूरोप में तथा पश्चिम एशिया के है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार (22 मई) को कहा कि अमेरिका ओपन स्काइज पर संधि से अलग होने के अपने फैसले का नोटिस ट्रीटी डिपोजिटरीज और इस संधि के सभी पक्षकारों को सौंपेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कल से छह महीने बाद अमेरिका इस संधि का हिस्सा नहीं रहेगा।’’ अमेरिका ने कहा कि अगर रूस इस संधि का पूरी तरह से पालन करता है तो वह इससे अलग होने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के इस फैसले के लिए रूस द्वारा इस संधि का पालन न किए जाने को जिम्मेदार ठहराया।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘रूस इस संधि का पालन नहीं करता है। इसलिए जब तक इसका पालन नहीं होता तब तक हम इससे बाहर रहेंगे। लेकिन इसकी संभावना है कि हम नया समझौता करेंगे या इस समझौते में वापस आने के लिए कुछ करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा भी समझौता होता है जहां दूसरा पक्ष सहमत नहीं होता, दुनियाभर में ऐसे कई समझौते हैं जहां दो पक्षों के बीच समझौता होता है लेकिन वे इसका पालन नहीं करते और हम करते हैं। जब इस तरह की चीजें होती हैं तब हम इससे अलग हो जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हथियार संधियों को देखोगे तो हम निश्चित तौर पर हथियार संधि पर रूस के साथ समझौता करने जा रहे हैं। और इसमें चीन को भी शामिल किया जा सकता है।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल