लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया के मुद्दें पर जापान और दकोरिया के साथ एनएसए-स्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता करेगा अमेरिका

By भाषा | Updated: March 24, 2021 12:05 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 मार्च अमेरिका ने उत्तर कोरिया से संबंधित मुद्दों पर अगले सप्ताह जापान और दक्षिण कोरिया के साथ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार)-स्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करने की योजना बनाई है।

जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कर्यभार संभालने के बाद वाशिंगटन आने वाले ये शीर्ष विदेशी अधिकारी होंगे।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उत्तर कोरिया नीति की समीक्षा अंतिम चरण में हैं और अगले सप्ताह जापान और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) इसके परिणाम और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ऐसा पहली बार है कि हम त्रिपक्षीय वार्ता करने जा रहे हैं। ’’

नाम उजागर ना करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘ बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद वाशिंगटन आने वाले वरिष्ठ विदेशी अधिकारियों के बीच यह वार्ता होगी। हम अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापक मुद्दों पर एक मजबूत चर्चा का इंतजार कर रहे हैं ताकि हमारे त्रिपक्षीय सहयोग को गहरा किया जा सके।’’

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने बीते सप्ताहांत कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया था। इन परीक्षणों से कुछ दिनों पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को संयुक्त सैन्य अभ्यास करने को लेकर आगाह किया था।

बाइडन प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर मिसाइलों के परीक्षण की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा