लाइव न्यूज़ :

अमेरिका वैश्विक रूप से साझा करने के लिए फाइजर के टीके की 50 करोड़ खुराकें खरीदेगा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 00:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ जून (एपी) अमेरिका वैश्विक कोवैक्स गठबंधन के जरिए कम आय वाले 92 देशों और अफ्रीकी संघ को अगले साल कोविड रोधी टीका दान करने के लिए फाइजर के टीके की 50 करोड़ खुराकें खरीदेगा। मामले की जानकारी रखने वाले शख्स ने यह सूचना दी है।

व्यक्ति ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन समूह सात शिखर सम्मेलन के शुरू होने से पहले एक भाषण में बृहस्पतिवार को इस बाबत घोषणा करेंगे। टीके की 20 करोड़ खुराकें इस साल दान दी जाएंगी जबकि शेष खुराकें 2022 के पहले छह महीनों के दौरान दान दी जाएंगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि बाइडन टीका साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि यह अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य और रणनीतिक हित में है।

अमेरिका को टीका साझा करने की वैश्विक योजना की रूपरेखा तैयार करने के लिए दबाव का सामना करना पड़ा है।

कुल मिलाकर व्हाइट हाउस ने जून के अंत तक दुनिया भर में आठ करोड़ खुराकें साझा करने की घोषणा की है जिनमें से अधिकतर कोवैक्स के जरिए दी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक