लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : दक्षिण पश्चिम वर्जीनिया में विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 08:30 IST

Open in App

लांसिंग (अमेरिका), 27 सितंबर (एपी) अमेरिका के दक्षिण पश्चिम वर्जीनिया में रविवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार वर्जीनिया के तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने एक बयान में बताया कि एकल इंजन वाला बीचक्राफ्ट सी 23 स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 11 बजे फायेटेविले में फायेटे हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद नीचे गिर गया।

राज्य पुलिस के कैप्टन आर ए मैडी ने बताया कि विमान का मलबा चार्ल्सटन के करीब 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण पूर्व में न्यू रीवर जॉर्ज ब्रिज से कुछ दूरी पर लांसिंग के एक ग्रामीण इलाके में एक बाड़े के पास मिला। शव विमान के अंदर मिले।

राज्य पुलिस ने मरने वालों की पहचान निक फ्लेचर (38), माइकल टैपहाउस (36) और वेसली फार्ली (39) के तौर पर की है। ये सभी वर्जीनिया में चेसापीक इलाके से थे।

एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले में जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल