लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कैदियों की अदला-बदली में देरी का आरोप लगाने को लेकर ईरान पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: July 18, 2021 10:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने उस पर तत्काल अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए मजबूर करने के वास्ते कैदियों की प्रस्तावित अदला-बदली में देरी का आरोप लगाने के लिए शनिवार को ईरान पर निशाना साधा।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईरान के उप विदेश मंत्री की टिप्पणियों को ‘‘अपमानजनक’’ बताया। ईरान के उप विदेश मंत्री ने आरोप लगाया था कि अमेरिका और ब्रिटेन 2015 के ईरान परमाणु समझौते को बचाने के लिए कैदियों को ‘‘बंधक’’ बनाने का हथकंडा अपना रहे हैं।

सैयद अब्बास अरागची ने अपने पुष्ट अकाउंट से किए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि विएना में परमाणु वार्ता तब तक बहाल नहीं हो सकती, जब तक ईरान के कट्टरपंथी नव निर्वाचित राष्ट्रपति अगस्त की शुरुआत में कामकाज न संभाल लें। उन्होंने कहा, ‘‘हम सत्ता हस्तांतरण के दौर में हैं। परमाणु वार्ता को हमारे नए प्रशासन का इंतजार करना होगा। हर लोकतंत्र की यही मांग होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी पक्षों के 10 कैदियों को कल रिहा किया जा सकता है अगर अमेरिका और ब्रिटेन अपने हिस्से के समझौते को पूरा करें।’’

इब्राहिम रईसी के ईरान का राष्ट्रपति चुनाव जीतने से पहले पिछले महीने छह दौर की परमाणु वार्ता बेनतीजा रही। अमेरिका लगातार कह रहा है कि वह सातवें दौर की बातचीत के लिए तैयार है और ईरान में बंदी बनाए अमेरिकी नागरिकों को फौरन रिहा करने की भी मांग कर रहा है।

अरागची की टिप्पणियों के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने इस दावे को खारिज किया कि कैदियों की अदला-बदली पर पहले ही एक समझौता हो चुका था और उन्होंने कहा कि अमेरिका परमाणु वार्ता बहाल होने का इंतजार करते हुए कैदियों की अदला-बदली के संबंध में वार्ता जारी रखने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते