लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी पनडुब्बी ने दक्षिण चीन सागर में किसी वस्तु को टक्कर मारी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 10:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर (एपी) अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी ने दक्षिण चीन सागर में किसी वस्तु को टक्कर मारी। गनीमत यह रही कि किसी को जानलेवा चोटें नहीं आयी और पनडुब्बी परिचालन के लिहाज से ठीक स्थिति में है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना की संक्षिप्त जानकारी मुहैया कराते हुए अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट ने कहा कि पनडुब्बी ‘यूएसएस कनेक्टिकट’ अब भी ‘‘सुरक्षित और स्थिर स्थिति’’ में है। बयान में कहा गया है, ‘‘बाकी की पनडुब्बी को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।’’ उसने बताया कि इस घटना की जांच की जाएगी।

बयान में घटना का स्थान नहीं बताया गया है लेकिन नौसेना के दो अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यह घटना दक्षिण चीन सागर में हुई जब कनेक्टिकट नियमित अभियान पर था।

अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पनडुब्बी किस वस्तु से टकरायी लेकिन यह कोई अन्य पनडुब्बी नहीं थी। एक अधिकारी ने बताया कि यह डूबा हुआ जहाज, डूबे हुए जहाज का कोई कंटेनर या कोई अन्य वस्तु हो सकती है।

उन्होंने बताया कि कनेक्टिकट में सवार दो नौसैनिकों को चोटें आयी हैं और करीब नौ अन्य को मामूली चोटें आयी हैं। सभी का पनडुब्बी में ही इलाज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला