लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कर्मियों से गुलामों जैसे बर्ताव पर चीनी कंपनी से सीफूड का आयात रोका

By भाषा | Updated: May 29, 2021 10:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 मई (एपी) अमेरिकी सरकार ने उस चीनी कंपनी से सीफूड के आयात पर शुक्रवार को रोक लगा दी, जिस पर चालक दल के सदस्यों को गुलाम की तरह काम करने के लिए विवश करने का आरोप है जिसके चलते पिछले साल कई इंडोनेशियाई मछुआरों की मौत हुई।

सीमा शुल्क तथा सीमा संरक्षण विभाग ने कहा कि वह डालियन ओशियन फिशिंग के 30 से अधिक जहाजों से जुड़े किसी भी आयात पर तत्काल रोक लगाएगा। वह अमेरिका के उस कानून के तहत यह रोक लगाएगा जिसमें ऐसे उत्पाद पर पाबंदी लगाने का प्रावधान है जिनका उत्पादन गुलाम जैसी स्थितियों में काम कर रहे श्रमिकों ने किया है।

गृह मंत्री एलेजांद्रो मेयरकास ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जबरन मजदूरी से उत्पादित किसी भी वस्तु को स्वीकार नहीं करेंगे।’’

इंडोनेशियाई सरकार ने मई 2020 में इस कंपनी पर उसके मछुआरों के साथ ‘‘अमानवीय’’ बर्ताव करने का आरोप लगाया था। उसने कहा कि उसके दर्जनों मछुआरों को एक दिन में 18 घंटे तक काम करने के लिए विवश किया गया और उन्हें कोई मेहनताना भी नहीं दिया या पहले से तय राशि से कम वेतन दिया। उसने आरोप लगाया कि इन परिस्थितियों में काम करते हुए बीमार होने के कारण कम से कम तीन मछुआरों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...