लाइव न्यूज़ :

वैश्विक टीकाकरण का दायरा और उत्पादन बढ़ाने पर अमेरिका का विशेष ध्यान : विेदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 21, 2021 08:27 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 अप्रैल अमेरिका वैश्विक टीकाकरण का दायरा बढ़ाने, उत्पादन करने और वितरण पर विशेष तौर पर ध्यान दे रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये सभी पहलु कोविड-19 वैश्विक महामारी को समाप्त करने के लिए बहुत अहम हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाताओं से कहा, “राष्ट्रपति (जो) बाइडन, विदेश मंत्री (टोनी) ब्लिकंन, ये सभी वैश्विक टीकाकरण को विस्तार देने, उत्पादन और वितरण पर खासा ध्यान दे रहे हैं- ये सभी वैश्विक महामारी को समाप्त करने के लिए अहम हैं।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ब्लिंकन ने लगातार कहा है कि जब तक यह वायरस नियंत्रण से बाहर है और विश्व में जहां कहीं इसकी रोकथाम नहीं हो पा रही- चाहे अमेरिका या कहीं भी- यह अमेरिकी लोगों को खतरा पहुंचा रहा है।

प्राइस ने कहा, “सबसे पहले, हमारी प्राथमिकता लाखों अमेरिकियों, वे अमेरिकी जो इसका लाभ ले सकते हैं उनको सुरक्षित एवं प्रभावी टीका वितरित करना सुनिश्चित करना है। लेकिन हमें यह भी पता है कि हमारी सीमा से इतर भी जब देशों की बात आती है तो हमें नेतृत्व को प्रदर्शित करते रहने की जरूरत है और यही हम करते रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका फिर से डब्ल्यूएचओ के साथ जुड़ गया है, इसने कोवैक्स सुविधा के लिए दो अरब डॉलर अभी देने और दो अरब डॉलर बाद में देने का वादा किया है तथा इसने अपने साझेदारों कनाडा और मेक्सिको के साथ बात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला