लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ वार्ता बहाल करने के तरीके पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:46 IST

Open in App

सियोल, 11 नवंबर (एपी) उत्तर कोरिया द्वारा तोपखाने के अभ्यास के कुछ दिनों बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ राजनयिकों ने बृहस्पतिवार को इस बात पर चर्चा की कि उत्तर कोरिया के साथ वार्ता पुन: कैसे आरंभ की जा सकती है।

पूर्वी एशिया और प्रशांत मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डेनियल क्रिटेनब्रिंक उत्तर कोरिया, आर्थिक सहयोग और अन्य मामलों समेत सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए सियोल में थे। क्रिटेनब्रिंक और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष येओ सेउंग बेई ने कोरियाई प्रायद्वीप में स्थिरता स्थापित करने की महत्ता पर सहमति जताई।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दोनों पक्षों ने उत्तर कोरिया के साथ जल्द से जल्द वार्ता बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की। सियोल में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया कि दोनों पक्षों ने इस बात पर चर्चा की कि ‘‘हमारा गठबंधन हिंद-प्रशांत और उससे आगे भी नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को प्रोत्साहित करना कैसे जारी रख सकता है।’’

उत्तर कोरिया ने सितंबर के बाद से कई मिसाइल और अन्य हथियारों के परीक्षण किए थे, जिनमें गत शनिवार को तोपों से की गई गोलाबारी का अभ्यास भी शामिल है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया चाहता है कि उसके प्रतिद्वंद्वी उसे परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्वीकार करें और देश पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को कम करने के लिए काम करें।

अमेरिकी दूतावास के अनुसार, क्रिटेनब्रिंक ने अन्य दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के साथ अलग से मुलाकात की और महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों को लेकर आर्थिक संबंधों और साझेदारी पर चर्चा की। उन्होंने दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ली जेई-म्युंग से भी बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना