यूरोप में अमेरिकी परमाणु ठिकानों की गोपनीय जानकारी आई सामने, सैनिकों की गलती पड़ी भारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2021 15:43 IST2021-05-29T15:43:40+5:302021-05-29T15:43:40+5:30

अमेरिका के सैनिकों ने खुफिया परमाणु ठिकानों की महत्वपूर्ण सूचनाओं को गलती से शेयर कर दिया है। एक ऑनलाइन लर्निंग एप की वजह से यह खुफिया जानकारियां अब खुफिया नहीं रही हैं।

US soldiers accidentally reveal top secret locations of nuclear weapons on European bases | यूरोप में अमेरिकी परमाणु ठिकानों की गोपनीय जानकारी आई सामने, सैनिकों की गलती पड़ी भारी

सैनिकों ने अनजाने में संवेदनशील जानकारी को सबके सामने ला दिया है।

Highlightsअमेरिकी सैनिकों ने गलती से शेयर की परमाणु ठिकानों की जानकारीस्टडी शीर्षक से चेग वेबसाइट पर मिले 70 फ्लैश कार्डयूरोप में छह परमाणु ठिकानों की जानकारी आई सामने

अमेरिका के सैनिकों ने खुफिया परमाणु ठिकानों की महत्वपूर्ण सूचनाओं को गलती से शेयर कर दिया है। एक ऑनलाइन लर्निंग एप की वजह से यह खुफिया जानकारियां अब खुफिया नहीं रही हैं। डेली मेल के अनुसार, एप का इस्तेमाल सैनिक गुप्त स्थानों और महत्वपूर्ण जानकारियों को याद रखने के लिए करते थे। अब इन जानकारियों के बारे में ऑनलाइन पता लगाया जा सकता है। 

यूरोपीय परमाणु ठिकानों पर मौजूद सैनिकों ने अनजाने में बहुत सी संवेदनशील जानकारी को एप्स के जरिये सबके सामने ला दिया है। इन जानकारियों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया है। इसमें परमाणु हथियारों के स्थान और सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गुप्त कोड भी शामिल हैं। 

अमेरिका के परमाणु हथियारों की सुरक्षा के लिए तैनात इन सैनिकों ने लोकप्रिय वेबसाइट्स पर फ्लैश कार्ड बनाया था। जिसमें उन्होंने परमाणु हथियारों की जगह और खुफिया कोड डाल दिए। इंवेस्टिगेशन वेबसाइट बेलिंगकैट ने इस बारे में खुलासा किया है। 

यूरोप में अमेरिका के छह परमाणु ठिकाने

इन कार्ड़़स के जरिये सामने आया है कि अमेरिका के यूरोप में छह परमाणु ठिकाने हैं। बेलिंगकैट के एक पत्रकार ने बहुत ही आसान सर्च के जरिये अमेरिकी सैनिकों के फ्लैश कार्ड को तलाश लिया। उन्हें चेग वेबसाइट पर 70 कार्ड मिले हैं। एक फ्लैश कार्ड में नीदरलैंड में स्थित वोलकेल हवाई ठिकाने पर बने शेल्टर्स की पूरी जानकारी दी गई है और इसी ठिकाने में परमाणु बम रखे गए हैं। वहीं एक कार्ड मे कहा गया है कि 11 परमाणु बम में से 5 गर्म हैं और बाकी 6 ठंडे हैं। साथ ही अन्य कार्ड्स के जरिये इटली, तुर्की, बेल्जियम और जर्मनी के परमाणु ठिकानों के बारे में जानकारी दी गई है।     

स्टडी शीर्षक वाले फ्लैशकार्ड्स में है जानकारी

बेलिंगटन वेबसाइट के अनुसार, सैनिकों ने कैमरों की स्थिति, तहखानों में हथियार, उपयोग में आने वाले उपकरणों जैसे गोपनीय विवरण भी सार्वजनिक कर दिए हैं। यह जानकारी स्टडी शीर्षक वाले फ्लैशकार्ड्स में मौजूद है। 

परमाणु हथियारों वाली फोटो भी आई सामने

ज्यादातर फ्लैशकार्ड 2013 के थे, हालांकि कुछ अप्रैल 2021 के भी थे। एक तस्वीर में नीदरलैंड्स के वोल्केल एयर बेस पर ली गई तस्वीर में अमेरिका के सैनिकों को पोज देते भी दिखाया गया है। इसे 2013 में अपलोड किया गया था। इसमें एक परमाणु हथियार भी नजर आ रहा है। हालांकि इस बारे में सेना से प्रतिक्रिया जाननी चाही गई तो सभी फ्लैश कार्ड्स को हटा लिया गया। 

 

Web Title: US soldiers accidentally reveal top secret locations of nuclear weapons on European bases

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे