लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ब्राजील को भेजी कोविड-19 के इलाज में अप्रमाणित मलेरिया की दवा

By भाषा | Updated: June 1, 2020 10:07 IST

पिछले हफ्ते ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका ब्राजील से होने वाली यात्रा पर प्रतिबंध लगा रहे हैं ताकि वहां से आने वाले यात्री अमेरिका में संक्रमण न फैलाएं। ब्राजील सरकार के साथ रविवार को जारी किए गए संयुक्त बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रोगनिरोधक और वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों के लिए इलाज के तौर पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की खुराक ब्राजील को भेजी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने कोविड-19 के उपचार के लिये ब्राजील को मलेरिया की दवा की 20 लाख से ज्यादा खुराक भेजी अध्ययन में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को कोविड-19 से बचाव या उसके इलाज के लिए सुरक्षित एवं प्रभावी नहीं पाया गया है

वाशिंगटन: अमेरिका ने कोविड-19 के उपचार के लिये ब्राजील को मलेरिया की दवा की 20 लाख से ज्यादा खुराक भेजी है जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना वायरस से बचाव और उसके इलाज में कारगर बताया है हालांकि, विज्ञान ने अब तक इस दवा के इन परिणामों को प्रमाणित नहीं किया है।

अब तक किसी बड़े वैज्ञानिक अध्ययन में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को कोविड-19 से बचाव या उसके इलाज के लिए सुरक्षित एवं प्रभावी नहीं पाया गया है और कुछ छोटे अध्ययनों में तो इस दवा के बुरे नतीजे ही देखने को मिले हैं। लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील में वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ।

पिछले हफ्ते ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका ब्राजील से होने वाली यात्रा पर प्रतिबंध लगा रहे हैं ताकि वहां से आने वाले यात्री अमेरिका में संक्रमण न फैलाएं। ब्राजील सरकार के साथ रविवार को जारी किए गए संयुक्त बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रोगनिरोधक और वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों के लिए इलाज के तौर पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की खुराक ब्राजील को भेजी गई हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वह ब्राजील को 1,000 वेंटिलेटर भी भेज रहा है। ट्रंप ने मई में कहा था कि उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए दो हफ्ते तक दवा का सेवन किया था जबकि उनकी अपनी ही सरकार ने इसके खिलाफ उन्हें चेताया था और कहा था कि कोविड-19 के लिए यह दवा अस्पताल या अनुसंधान के दौरान ही ली जानी चाहिए क्योंकि इसके दुष्प्रभाव घातक हो सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा