लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेटर ने बैसाखी और गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती पर सिखों को बधाई दी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 11:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 अप्रैल अमेरिका के एक वरिष्ठ सीनेटर ने सिखों की सामुदायिक, पारिवारिक और नि:स्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए दुनिया भर में इस समुदाय के लोगों को ‘बैसाखी’ और गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती पर शुभकामनाएं दीं।

पेन्सिल्वेनिया से सीनेटर पैट टूमी ने बुधवार को सीनेट में कहा, ‘‘मैं बैसाखी के उल्लासपूर्ण समारोहों और गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती के लिए सिख समुदाय को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।’’

टूमी ने कहा कि सिख संप्रदाय की जड़ें भारत के पंजाब में हैं और यह करीब 600 साल में पूरी दुनिया में फला-फूला है। उन्होंने कहा कि सिख परंपरा शांति, सम्मान और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि सिख इस सिद्धांत का भी पालन करते हैं कि ईश्वर के सामने सभी समान हैं चाहे किसी भी जाति, लिंग, धर्म या वर्ण से हों।

टूमी ने कहा कि आज दुनिया में सिखों की आबादी करीब तीन करोड़ है और यह दुनिया के सबसे बड़े धर्मों में शामिल है। अमेरिका में करीब सात लाख सिख रहते हैं और इनमें से अधिकतर पेन्सिल्वेनिया में रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पेन्सिल्वेनिया समेत देश भर में सिख संप्रदाय के लोगों ने हजारों जरूरतमंद परिवारों को भोजन, किराने का सामान, मास्क और अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति की।

टूमी ने कहा, ‘‘अमेरिकी सिख कांग्रेसनल कॉकस के सम्मानित सदस्य के नाते मैं हर साल अमेरिका में 13 अप्रैल को बैसाखी के पर्व में शामिल होता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बैसाखी के अलावा सिख 18 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाएंगे। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी को सभी के लिए धार्मिक स्वतंत्रता के पैरोकार के रूप में याद किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल