लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेट ने जल कार्यालय के प्रमुख के तौर पर भारतीय-अमेरिकी राधिका फॉक्स के नाम को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 10:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 जून अमेरिकी सीनेट ने पानी से जुड़े मुद्दों की विशेषज्ञ भारतीय-अमेरिकी राधिका फॉक्स की पर्यावरणीय संरक्षण एजेंसी के जल कार्यालय के प्रमुख के तौर पर पुष्टि कर दी है।

सीनेट ने 43 के मुकाबले 55 मतों से बुधवार को फॉक्स के नाम पर मुहर लगा दी। सात रिपब्लिकन सीनेटरों ने फॉक्स की उम्मीदवारी का समर्थन किया। दो डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने वोट नहीं डाला।

पर्यावरण और लोक निर्माण कार्यों (ईपीडब्ल्यू) पर सीनेट की समिति के अध्यक्ष टॉम कार्पर ने कहा, ‘‘फॉक्स का दो दशकों के करियर में सेवा और उपलब्धि का एक शानदार पेशेवर रिकॉर्ड है। उन्होंने स्थानीय, राज्य और संघीय स्तर पर जल मुद्दों पर काम किया है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन ने 14 अप्रैल को सहायक जल प्रशासक, पर्यावरणीय संरक्षण एजेंसी के पद के लिए फॉक्स को नामित किया था।

फॉक्स अभी कार्यवाहक जल सहायक प्रशासक के पद पर नियुक्त हैं। ईपीए के जल कार्यालय का काम यह सुनिश्चित करना है कि पेयजल सुरक्षित रहे, बेकार पानी सुरक्षित तरीके से पर्यावरण में लौटे और भूजल का उचित प्रबंधन तथा संरक्षण हो।

फॉक्स ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से कला विषय में स्नातक की और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से सिटी और रीजनल प्लानिंग में परास्नातक की डिग्री हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल