लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेट ने बजट विधेयक को मंजूरी दी, हैरिस का वोट रहा निर्णायक

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच फरवरी (एपी) अमरिका में संसद के ऊपरी सदन सीनेट ने शुक्रवार को बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और विधेयक को पारित कराने में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का वोट निर्णायक साबित हुआ।

इस बजट में राष्ट्रपति जो बाइडन की 1.9 ट्रिलियन डॉलर की कोरोना वायरस राहत योजना का भी प्रावधान किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने इसका समर्थन नहीं किया।

हैरिस द्वारा तड़के साढ़े पांच बजे 50 मतों के मुकाबले 51 मतों से बजट प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की घोषणा के बाद डेमोक्रेट सांसदों ने सदन में हर्ष व्यक्त किया। इससे पहले, रात्रिकालीन सत्र में इसके संशोधनों पर भी मतदान हुआ जिसमें कोविड-19 मदद विधेयक की रूपरेखा रखी गयी।

बजट को फिर से प्रतिनिधि सभा में पेश किया जाएगा जहां सीनेट में किए गए संशोधनों पर मंजूरी लेनी होगी। विधेयक के पारित होने के बाद देश में कोविड-19 राहत योजना का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने देश को सुधार की दिशा में पटरी पर लाने के लिए इसे ‘‘पहला बड़ा कदम’’ बताया।

डेमाक्रेटिक पार्टी का लक्ष्य इस योजना को मार्च तक लागू कर देना है क्योंकि उस समय तक कई लोगों के बेरोजगारी भत्ते और महामारी के संबंध में मदद की योजनाएं निलंबित हो जाएंगी। नए प्रशासन ने राहत पैकेज के लिए तेजी से कदम उठाए हैं।

बाइडन ने पैकेज पर चर्चा के लिए हालिया दिनों में कई सांसदों से मुलाकात की थी। वह शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रतिनिधि सभा की समितियों के अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक