लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सीनेट ने संघीय न्यायाधीश के तौर पर पहले मुस्लिम-अमेरिकी की नियुक्ति को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 12:16 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 जून अमेरिकी सीनेट ने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक जाहिद कुरैशी के न्यू जर्सी में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नामांकन को मंजूरी दे दी है जिससे वह देश के इतिहास में पहले मुस्लिम संघीय न्यायाधीश बन गए हैं।

सीनेट ने कुरैशी के नाम पर बृहस्पतिवार को 16 के मुकाबले 81 मतों से मंजूरी दे दी। 34 रिपब्लिकन सांसदों ने भी पहले मुस्लिम-अमेरिकी को संघीय न्यायाधीश के तौर पर मंजूरी दी।

अभी डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यू जर्सी के लिए मजिस्ट्रेट न्यायाधीश कुरैशी उस वक्त इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएंगे जब वह न्यू जर्सी के यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे।

सीनेटर रॉबर्ट मेनेंदेज ने मतदान से पहले कहा, ‘‘न्यायाधीश कुरैशी ने हमारे देश की सेवा में अपना करियर समर्पित कर दिया और उनकी कहानी न्यू जर्सी की समृद्ध विविधता का प्रतीक है और अमेरिका के ऐसे स्थान होने का प्रतीक है जहां कुछ भी संभव है।’’ मेनेंदेज सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष हैं।

न्यू जर्सी की अदालत में देश में सबसे अधिक मामले हैं और वहां 46,000 मुकदमे लंबित हैं और उसके न्यायाधीश राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक मुकदमे की सुनवाई कर रहे हैं।

कुरैशी को तीन जून 2019 को ट्रेंटन विसिनेज में डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यू जर्सी के लिए अमेरिकी मजिस्ट्रेट न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। पाकिस्तानी मूल के कुरैशी न्यू जर्सी में संघीय पीठ में शामिल होने वाले पहले एशियाई-अमेरिकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना