लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने यूएई के तट के निकट से जब्त किया ईरानी कच्चा तेल बेचा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:36 IST

Open in App

दुबई, 31 मई (एपी) अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट के पास एक तेल टैंकर जब्त करने के बाद करीब 20 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल बेच दिया है।

अदालती दस्तावेजों एवं सरकारी आंकड़ों में यह बताया गया है। यह आंकड़ा अमेरिकी ऊर्जा सूचना एजेंसी (ईआईए) ने सप्ताहांत में जारी किया। ईआईए के आंकड़ों में मार्च में 10 लाख बैरल से अधिक ईरानी ‘‘कच्चे तेल आयात’’ को शामिल किया गया है।

यह तेल यूएई के बंदगाह शहर फुजैराह के तट के निकट अमेरिका द्वारा फरवरी में जब्त किए गए पोत एमटी अकिलीज से आया है।

अमेरिकी दस्तावेजों में आरोप लगाया गया है कि अकिलीस को अमेरिकी आतंकवाद-रोधी कानूनों के तहत जब्त किया गया, क्योंकि ईरान के अर्धसैनिक रेवोल्यूशनरी गार्ड ने चीन को कच्चा तेल बेचने के लिए इसका इस्तेमाल करने की कोशिश की थी।

अमेरिका ने रेवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार अमेरिका सरकार अकिलीज को टेक्सास के ह्यूस्टन लेकर आई, जहां उसने 20 लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल को 11 करोड़ डॉलर में बेचा।

इस बारे में पूछे जाने पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने कहा कि उनके पास इस बारे में ‘‘कोई जानकारी’’ नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के समय से उनके कानून के कारण ईरान से कोई तेल खरीदा नहीं गया है।’’

ईएआई के आंकड़ों में दर्शाया गया है कि अमेरिका ने पिछले साल अक्टूबर में संभवत: इसी प्रकार की जब्ती से 11 लाख बैरल ईरानी कच्चा तेल आयात किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक