लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के ट्वीट से चीन में अमेरिकी राजदूत के पद छोड़ने के संकेत

By भाषा | Updated: September 14, 2020 20:12 IST

अमेरिकी विदेश विभाग से इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। पोम्पिओ ने लिखा, ‘‘राजदूत ब्रान्स्टेड ने अमेरिका-चीन संबंधों को पुनर्जीवित करने में योगदान दिया है ताकि यह परिणामोन्मुखी, पारस्परिक और निष्पक्ष हो।’’

Open in App
ठळक मुद्देपोम्पिओ ने तीन साल से अधिक समय तक सेवा के लिए ट्विटर पर राजदूत ब्रान्स्टेड को धन्यवाद दिया।चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ ने उस लेख (कॉलम) को खारिज कर दिया था जो उन्होंने दिया था।अमेरिका में चीनी राजदूत ‘‘किसी भी अमेरिकी मीडिया आउटलेट में प्रकाशित कराने के लिए स्वतंत्र हैं।’’

बीजिंगः चीन में अमेरिकी राजदूत टेरी ब्रान्स्टेड अगले महीने की शुरुआत में अपना पद छोड़ देंगे। ब्रान्स्टेड का तीन साल का कार्यकाल दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध और दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यस्थाओं के बीच कटु संबंधों के रूप में याद किया जाएगा।

बीजिंग स्थित अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वर्ष 2017 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नियुक्त ब्रान्स्टेड ने पिछले हफ्ते फोन के जरिये ट्रम्प को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। उनके पद छोड़ने के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है।

बयान में दूतावास के कर्मियों के साथ बैठक में ब्रान्स्टेड की बात को उद्धृत करते हुए कहा गया, ‘‘मैं पहले चरण के व्यापार समझौते और स्वदेश में अपने समुदायों के लिए ठोस नतीजे हासिल करने के लिए किए गए अपने काम पर गौरान्वित हूं।’’ ब्रान्स्टेड के पद छोड़ने की जानकारी पहले ही दिन में ही तब सार्वजनिक हो गई थी जब विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने ट्विटर पर उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

योगदान दिया है ताकि यह परिणामोन्मुखी, पारस्परिक और निष्पक्ष हो

पोम्पिओ ने लिखा, ‘‘राजदूत ब्रान्स्टेड ने अमेरिका-चीन संबंधों को पुनर्जीवित करने में योगदान दिया है ताकि यह परिणामोन्मुखी, पारस्परिक और निष्पक्ष हो।’’ अमेरिकी दूतावास की घोषणा से पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पोम्पियो के ट्वीट की उसके जानकारी है लेकिन अभी तक ब्रान्स्टेड के पद छोड़ने की कोई अधिसूचना नहीं है।

ब्रान्स्टेड उस समय एक विवादों में आ गये थे जब चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ ने उस लेख (कॉलम) को खारिज कर दिया था जो उन्होंने दिया था। पोम्पिओ ने पिछले सप्ताह टि्वट किया था कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने ब्रान्स्टेड के लेख को प्रकाशित करने से मना कर दिया जबकि अमेरिका में चीनी राजदूत ‘‘किसी भी अमेरिकी मीडिया आउटलेट में प्रकाशित कराने के लिए स्वतंत्र हैं।’’

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने इसके जवाब में कहा था कि ब्रान्स्टेड का लेख ‘‘खामियों से भरा हुआ था, तथ्यों के साथ गंभीर रूप से असंगत था और चीन पर हमला करता हुआ प्रतीत हो रहा था।’’

चीन स्पष्ट तौर पर अपने पड़ोसियों को परेशान करने में लगा हुआ है: पोम्पिओ

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भारत-चीन सीमा पर स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जताते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ताइवान स्ट्रेट से लेकर हिमालय तक स्पष्ट तौर पर अपने पड़ोसियों को परेशान करने में लगी हुई है। विदेश विभाग के मुख्यालय में पोम्पिओ ने पत्रकारों से कहा कि उसकी यह प्रवृत्ति दक्षिण चीन सागर में भी जाहिर है।

उन्होंने कहा, “हम भारत-चीन सीमा पर हालात के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि ताइवान स्ट्रेट से लेकर हिमालय और अन्य जगहों पर, सीपीसी साफ तौर पर अपने पड़ोसियों को परेशान करने में लगी हुई है।

पोम्पिओ ने कहा, “सीपीसी के साम्राज्यवाद के लिए जिम्मेदार तथा हमारे सहयोगी फिलीपीन तथा अन्य देशों के आर्थिक क्षेत्रों में अवैध ऊर्जा निगरानी जैसे कामों में लगे, चीनी व्यक्तियों और संस्थानों पर अमेरिका ने पिछले हफ्ते प्रतिबंध और वीजा पाबंदियां लगायी हैं।“ पोम्पिओ अगले हफ्ते आसियान और हिंद-प्रशांत देशों के विदेश मंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठकें करने वाले हैं।

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल