लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा- तालिबान को अमेरिका के साथ हुए समझौते की प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए

By भाषा | Updated: July 1, 2020 15:41 IST

अफगानिस्तान से 14 महीने के भीतर अमेरिका अपने 12,000 सैनिकों को वहां से हटाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजलमी खलीलजाद 28 जून को कतर, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की यात्रा के लिए रवाना हुए।तालिबान की अफगान सरकार के बलों के खिलाफ हिंसा जारी है जिससे शांति समझौते पर आगे बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता में देरी हो रही है।अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस ने अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने के लिए तालिबान को इनाम की पेशकश की है। 

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अफगान सुलह प्रक्रिया पर तालिबान के नेता मुल्ला बरादर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आतंकवादी समूह को शांति समझौते में अमेरिका के साथ की गई प्रतिबद्धताओं को निभाना चाहिए और अमेरिकी सैनिकों पर हमले नहीं करने चाहिए।

अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में फरवरी में हुए समझौते में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बदले आतंकवादी समूह से सुरक्षा गारंटी मांगी गई थी। विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने मंगलवार को कहा, ‘‘विदेश मंत्री पोम्पिओ ने स्पष्ट कर दिया कि तालिबान से प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की उम्मीद की जाती है जिसमें अमेरिकियों पर हमले नहीं करना भी शामिल है।’’

उन्होंने बताया कि अमेरिका-तालिबान समझौते को लागू करने पर चर्चा के लिए सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस की गई। समझौते के तहत अमेरिका 14 महीने के भीतर अपने 12,000 सैनिकों को वहां से हटाएगा। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अफगानिस्तान में सुलह प्रक्रिया के अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमी खलीलजाद इस समझौते पर आगे बढ़ने के लिए क्षेत्र की यात्रा पर हैं।

खलीलजाद 28 जून को कतर, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की यात्रा के लिए रवाना हुए। वह कोरोना वायरस के खतरे के कारण अफगानिस्तान की राजधानी काबुल नहीं जाएंगे और इसके बाद अफगान नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे।

तालिबान की अफगान सरकार के बलों के खिलाफ हिंसा जारी है जिससे शांति समझौते पर आगे बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता में देरी हो रही है। अमेरिका के विदेश मंत्री और तालिबानी नेता के बीच यह वीडियो कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में हुई जब ऐसी रिपोर्टें आयी कि रूस ने अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने के लिए तालिबान को इनाम की पेशकश की है। 

टॅग्स :अमेरिकातालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल