लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ अफगान शांति प्रक्रिया पर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 01:35 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 14 अप्रैल अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकेन ने बुधवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से बात की और अफगान शांति प्रक्रिया में नवीनतम घटनाक्रम सहित पारस्परिक हित और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के मामलों पर चर्चा की।

सेना ने एक बयान में कहा, टेलीफोन पर बातचीत के दौरान, आपसी हित के मामलों, अफगान शांति प्रक्रिया में नवीनतम घटनाक्रम और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग सहित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की गई।

जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा सभी हितधारकों की आपसी सहमति के आधार पर अफगान-नीत और अफगान-संचालित शांति प्रक्रिया का समर्थन करेगा।

सेना के अनुसार, विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के निरंतर प्रयासों की सराहना की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने का वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!