लाइव न्यूज़ :

गाजा पर शांति वार्ता के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन जाएंगे पश्चिम एशिया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:05 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 मई (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पिछले सप्ताह फलस्तीन-इजराइल के बीच गाजा संघर्ष विराम के बाद टिकाऊ शांति वार्ता का आधार तैयार करने के लिए पश्चिम एशिया का दौरा करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ब्लिंकन इजराइल, वेस्ट बैंक, जॉर्डन और मिस्र के संक्षिप्त दौरे के लिए सोमवार को रवाना होंगे। इसी महीने इजराइल-फलस्तीन के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद पहली बार बाइडन प्रशासन के शीर्ष मंत्री वार्ता के लिए जा रहे हैं।

बाइडन ने एक बयान में कहा कि ब्लिंकन समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय भागीदारों के साथ भी काम करेंगे ताकि गाजा में तुरंत मदद पहुंचे।

हिंसा को लेकर शुरुआत में ढीले-ढाले रवैये के कारण बाइडन प्रशासन की आलोचना हुई। संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेता इजराइल और गाजा में फलस्तीनी आतंकी समूहों के रॉकेट दागने के जवाब में हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाने की मांग कर रहे थे।

प्रशासन ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि वह बातचीत कर रहा है और संघर्ष विराम के लिए राजनयिक प्रयास कर रहे हैं। आखिरकार मिस्र की मध्यस्थता से पिछले सप्ताह संघर्ष विराम पर बातचीत हुई।

ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि बाइडन प्रशासन ने अनौपचाारिक तरीके से वार्ता के प्रयास किए जिसकी वजह से 11 दिनों बाद शांति कायम हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला