लाइव न्यूज़ :

कुवैत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:00 IST

Open in App

दुबई, 29 जुलाई (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री बृहस्पतिवार को लंबे समय से अपने देश के सहयोगी रहे कुवैत पहुंचे, जहां वह शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

ब्लिंकन ने अमेरिकी राजनयिकों के एक समूह को संबोधित किया और कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा से मिलने के लिए शाही महल रवाना हो गए।

विदेश विभाग ने कहा कि ब्लिंकन अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान सैन्य सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और निवेश पर चर्चा को आगे बढ़ाएंगे।

ब्लिंकन बुधवार देर रात भारत से कुवैत सिटी पहुंचे। भारत में उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के खिलाफ क्षेत्रीय मोर्चे को मजबूत करने और अफगानिस्तान में सहयोग को बढ़ावा देने की अपील की। बीस साल तक चले युद्ध के बाद अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से वापस लौट रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में अस्थिरता फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

लगभग 41 लाख की आबादी वाला देश कुवैत अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी से भी छोटा है। तेल भंडार के मामले में यह देश दुनिया में छठे स्थान पर है। साल 1991 में हुए खाड़ी युद्ध में इराक की सेना ने कुवैत पर आक्रमण कर कब्जा कर लिया था, जिसे पीछे हटाए जाने के बाद से कुवैत अमेरिका का सहयोगी रहा है। कुवैत में अमेरिका के 13,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला