लाइव न्यूज़ :

भारत के समक्ष अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उठाएंगे किसान आंदोलन का मुद्दा?, डेमोक्रेटिक सांसदों ने ब्लिंकन से किया अनुरोध

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:37 IST

एंटनी ब्लिंकन को लिखे पत्र में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बॉब मेनेंडेज और सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को बाइडन प्रशासन से अनुरोध किया कि वह भारत में किसानों के साथ हो रहे व्यवहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ बातचीत करें।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान टीकरी, सिंघु और गाजीपुर समेत दिल्ली के कई सीमा बिंदुओं पर 28 नवंबर से डेरा डाले हुए हैं।भारत ने इस पर भी जोर दिया है कि किसानों के प्रदर्शन को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के परिदृश्य में देखा जाना चाहिए।

वाशिंगटन: दो शीर्ष डेमोक्रेटिक सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भारत में कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों और पत्रकारों के साथ किए जा रहे व्यवहार का मुद्दा उठाने का अनुरोध किया है।

सांसदों ने हालांकि कहा कि नए कृषि कानूनों पर आगे कैसे बढ़ना है, इस पर कोई निर्णय भारत के नागरिक और वहां की सरकार ही करेगी। ब्लिंकन को लिखे पत्र में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बॉब मेनेंडेज और सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को बाइडन प्रशासन से अनुरोध किया कि वह भारत में किसानों के साथ हो रहे व्यवहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ बातचीत करें।

उन्होंने कहा कि ये किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यत: पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान टीकरी, सिंघु और गाजीपुर समेत दिल्ली के कई सीमा बिंदुओं पर 28 नवंबर से डेरा डाले हुए हैं। वे तीन कृषि कानूनों को रद्द करने और अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने उन आरोपों को खारिज किया है कि वह एमएसपी और मंडी व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

भारत ने इस पर भी जोर दिया है कि किसानों के प्रदर्शन को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के परिदृश्य में देखा जाना चाहिए और विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि कुछ समूह अपने निजी हितों के लिए देश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। मेनेंडेज और शूमर ने ब्लिंकन को लिखे संयुक्त पत्र में कहा, ‘‘भारत, अमेरिका का दीर्घकालीन सामरिक साझेदार है जिसका श्रेय हमारे कई साझा मूल्यों और व्यापक भारतीय अमेरिकी समुदाय को जाता है।

इन मजबूत संबंधों के चलते किसान प्रदर्शनों पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर हम गंभीर चिंता जताते हैं।’’ उन्होंने बाइडन से अपने भारतीय समकक्ष के साथ बातचीत में बोलने की आजादी और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की महत्ता का मुद्दा उठाने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि विदेश विभाग के अधिकारी भी विभिन्न स्तर पर यह मुद्दा उठाएं। विदेश मंत्री बनने के बाद ब्लिंकन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से कई बार बातचीत की है।

फोन पर हुई इन बातचीत से यह संकेत नहीं मिलता कि ब्लिंकन ने अपनी पार्टी के दबाव के बावजूद यह मुद्दा उठाया हो। शूमर और मेनेंडेज ने कहा कि केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शन वाले इलाकों में इंटरनेट बंद करने, पानी और बिजली की आपूर्ति बंद करने का आदेश दिया और प्रदर्शनों पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के काम में बाधा डाली। सीनेटर ने कहा, ‘‘भारत के नागरिक और सरकार यह तय करेंगे कि इन कानूनों पर आगे का रास्ता कैसे तय करना है और यह फैसला शांतिपूर्ण बातचीत तथा सभी के विचारों का सम्मान करते हुए लिया जाना चाहिए।’ 

टॅग्स :अमेरिकाभारतकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!