लाइव न्यूज़ :

लेबनान संसद के दो हिजबुल्ला सदस्यों को प्रतिबंधों की काली सूची में डाला अमेरिका ने

By भाषा | Updated: July 10, 2019 13:32 IST

लेबनान की इस शक्तिशाली शिया आंदोलन पर वैश्विक दबाव बढ़ाने की कवायद के तौर पर वित्त विभाग ने सांसद अमीन शेरी और मुहम्मद हसन राड को आतंकवाद से संबंधित काली सूची में डालते हुए कहा कि हिजबुल्ला ने हिंसक गतिविधियों के लिए अपनी संसदीय शक्ति का इस्तेमाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देमूवमेंट के महासचिव हसन नसरल्ला के करीबी एक शीर्ष हिजबुल्ला अधिकारी वाफिक सफा को भी काली सूची में डाला गया है।अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका ने तीन अधिकारियों को प्रतिबंधित किया है।पोम्पिओ ने पश्चिम एशिया में ईरान और हिजबुल्ला समेत उसके प्रतिनिधि संगठनों के खिलाफ अमेरिका के ‘‘अधिकतम दबाव’’ को इस कार्रवाई की वजह बताया।

अमेरिका के वित्त विभाग ने लेबनान की संसद के दो हिजबुल्ला सदस्यों को मंगलवार को अपनी प्रतिबंधों की काली सूची में डाल दिया। यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरान समर्थित समूह के निर्वाचित नेताओं को काली सूची में डाला है।

लेबनान की इस शक्तिशाली शिया आंदोलन पर वैश्विक दबाव बढ़ाने की कवायद के तौर पर वित्त विभाग ने सांसद अमीन शेरी और मुहम्मद हसन राड को आतंकवाद से संबंधित काली सूची में डालते हुए कहा कि हिजबुल्ला ने हिंसक गतिविधियों के लिए अपनी संसदीय शक्ति का इस्तेमाल किया।

मूवमेंट के महासचिव हसन नसरल्ला के करीबी एक शीर्ष हिजबुल्ला अधिकारी वाफिक सफा को भी काली सूची में डाला गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका ने तीन अधिकारियों को प्रतिबंधित किया है जिन्होंने हिजबुल्ला के लिए अपने पदों का फायदा उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हिजबुल्ला की राजनीतिक और सैन्य शाखाओं के बीच किसी तरह का अन्तर बनावटी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सहयोगियों और साझेदारों से हिजबुल्ला को पूरी तरह से एक आतंकवादी संगठन घोषित करने का आह्वान करते हैं।’’

पोम्पिओ ने पश्चिम एशिया में ईरान और हिजबुल्ला समेत उसके प्रतिनिधि संगठनों के खिलाफ अमेरिका के ‘‘अधिकतम दबाव’’ को इस कार्रवाई की वजह बताया। अमेरिका ने आधिकारिक रूप से हिजबुल्ला को ‘‘आतंकवादी समूह’’ घोषित कर रखा है।

बहरहाल, अमेरिका ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाने से रुक गया। वित्त मंत्री स्टीवन मुचिन ने बताया कि जून में ऐसे ही प्रतिबंध लगाए जाने थे। गोपनीयता की शर्त पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जरीफ को काली सूची में डाले जाने की किसी योजना की पुष्टि नहीं करेंगे।

जरीफ ने साल 2015 ऐतिहासिक परमाणु समझौते को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल