लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कहा कि वह तालिबान सरकार को उसके कार्यों से आंकेगा

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ सितंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश तालिबान की ओर से घोषित नयी अफगान सरकार को आंक रहा है।

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “हमने गौर किया है कि नामों की घोषित सूची में विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति शामिल हैं जो तालिबान के सदस्य हैं या उनके करीबी सहयोगी हैं और कोई महिला नहीं है।”

इसने कहा, “हम कुछ व्यक्तियों की संबद्धता और पूर्व के रिकॉर्ड को लेकर भी चिंतित हैं। हम समझते हैं कि तालिबान सरकार ने इसे एक कार्यवाहक मंत्रिमंडल के तौर पर प्रस्तुत किया है। हालांकि, हम तालिबान को उसके कार्यों से आंकेंगे, उसके शब्दों से नहीं। हमने अपनी अपेक्षा स्पष्ट कर दी है कि अफगान लोग एक समावेशी सरकार के हकदार हैं।”

लोगों की अफगानिस्तान छोड़ कर जाने की कोशिश पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका “

तालिबान को विदेशी नागरिकों और अफ़गानों के लिए यात्रा दस्तावेजों के साथ सुरक्षित मार्ग की अनुमति देने की उसकी प्रतिबद्धताओं के लिए जिम्मेदार ठहराएगा, जिसमें वर्तमान में अफगानिस्तान से आगे के गंतव्यों के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार उड़ानों को अनुमति देना भी शामिल है।”

बयान में कहा गया, “हम अपनी स्पष्ट अपेक्षा को भी दोहराते हैं कि तालिबान यह सुनिश्चित करे कि किसी अन्य देश को धमकी देने के लिए अफगान भूमि का उपयोग नहीं किया जाए और अफगान लोगों के समर्थन में मानवीय मदद की अनुमति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना