लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने किया मध्यस्थता से इनकार, कहा- 'जम्मू-कश्मीर पर भारत का फैसला उसका आंतरिक मामला

By भाषा | Updated: August 21, 2019 03:50 IST

Open in App

अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की मध्यस्थता से इनकार किया और कहा कि जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार ने हाल में जो फैसला लिया है वह उसका आंतरिक मामला है। अमेरिका के विदेश विभाग के एक राजनयिक ने जिक्र किया कि पाकिस्तान के लिये कश्मीर हमेशा से एक अहम और भावनात्मक मुद्दा रहा है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में पाकिस्तान के लिये यह दिखाने का सही समय है तथा इसके अपने कारण भी हैं कि पाकिस्तान अपनी कार्ययोजना के मुताबिक छद्म ताकतों को अपनी जमीन से कार्रवाई करते रहने की इजाजत देने का कोई फायदा नहीं है।

उसके लिये अपनी छवि को निर्धारित करने और अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिये निवेश को आकर्षित करने की क्षमता दिखाने का भी यह सही समय है। भारत ने दृढ़ता से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाकर जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेना उसका आंतरिक मामला है और उसने पाकिस्तान को भी इस हकीकत को स्वीकार की सलाह दी है।

अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया, ‘‘हम मानते हैं कि यह (कश्मीर पर भारत का फैसला) उनका आंतरिक मामला है। लेकिन जाहिर है इसके भारत की सीमा के बाहर भी प्रभाव होंगे। हम लंबे समय से दशकों के इस मुद्दे को सुलझाने के लिये भारत और पाकिस्तान को सीधी बातचीत की सलाह दे रहे हैं।’’ 

 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल