अमेरिका, रूस, चीन के बीच सार्थक वार्ता हुई :केरी
By भाषा | Updated: November 6, 2021 01:15 IST2021-11-06T01:15:34+5:302021-11-06T01:15:34+5:30

अमेरिका, रूस, चीन के बीच सार्थक वार्ता हुई :केरी
ग्लासगो, पांच नवंबर (एपी) जलवायु मुद्दों पर अमेरिका के विशष दूत जॉन केरी ने कहा है कि अमेरिकी जलवायु वार्ताकारों की अपने रूसी और चीनी समकक्षों के साथ यहां संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में सार्थक वार्ता हुई है।
उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग विश्व के नेताओं की मौजूदा दौर की जलवायु वार्ता से दूर रहे हैं।
केरी ने संवाददाताओं से कहा कि वह शुक्रवार के संवाददाता सम्मेलन में देर से आए क्योंकि अमेरिकी अधिकारी सम्मेलन में रूसी अधिकारियों से मीथेन प्रदूषण घटाने की कोशिशों पर वार्ता कर रहे थे।
केरी ने कहा, ‘‘और हम यहां चीन के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।