लाइव न्यूज़ :

चीन के नाभिकीय संयंत्र में रिसाव की खबरों की समीक्षा कर रहा अमेरिका

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:04 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, 14 जून चीन के एक नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र की आंशिक रूप से मालिकाना हक वाली फ्रांसीसी कंपनी द्वारा संयंत्र से रिसाव के कारण “रेडियोधर्मी खतरे” की चेतावनी दिए जाने के बाद अमेरिकी सरकार, इस खबर की समीक्षा कर रही है। सोमवार को मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

सीएनएन ने फ्रांसीसी कंपनी द्वारा अमेरिका के ऊर्जा मंत्रालय को लिखे पत्र का हवाला देते हुए बताया है कि चीनी सुरक्षा अधिकारी, ग्वांगडोंग प्रांत में स्थित ताईशान नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र के बाहर रेडियोधर्मिता का पता लगाने के लिए स्वीकार्य सीमा को बढ़ा रहे हैं ताकि संयंत्र को बंद न करना पड़े।

खबर के अनुसार, इस पर चीनी सरकार या अधिकारियों की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मीडिया में प्रकाशित खबर में कहा गया कि फ्रांस की कंपनी फ्रेमाटोम से प्राप्त चेतावनी के बावजूद बाइडन प्रशासन का मानना है कि संयंत्र अभी “खतरे के स्तर” तक नहीं पहुंचा है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब नहीं है जिससे प्लांट के कर्मचारियों या चीनी जनता को खतरा पैदा हो। हालांकि, यह असामान्य बात है कि एक विदेशी कंपनी खुद अमेरिकी सरकार के पास जाकर मदद मांग रही है जबकि उसकी साझेदार कंपनी (जो कि चीनी सरकार के अधीन है) ने अभी तक रेडियोधर्मिता फैलने के खतरे की बात को स्वीकार नहीं किया है।

खबर के अनुसार, रिसाव जारी रहता है और इसे ठीक नहीं किया जाता तो इससे अमेरिका असहज स्थिति में पहुंच सकता है। अमेरिका की चिंता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खबर सामने आने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए कई बैठकें की हैं। बाइडन प्रशासन ने ऊर्जा मंत्रालय के विशेषज्ञों तथा फ्रांसीसी सरकार के साथ स्थिति पर चर्चा की है। खबर के अनुसार, अमेरिका चीनी सरकार के साथ भी संपर्क में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला