लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी प्रतिनिधि खलीलजाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कतर और तुर्कमेनिस्तान यात्रा पर रवाना

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:11 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, पांच जनवरी अफगानिस्तान में शांति समझौते को लेकर अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद युर्द्ध से जर्जर हो चुके अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कतर और तुर्कमेनिस्तान की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

दोहा में खलीलजाद दो अफगान टीमों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहन देंगे और शांति प्रक्रिया तेज करने के लिए अमेरिकी सहायता की पेशकश करेंगे। देश में शांति प्रक्रिया को तेज करने का प्रमुख लक्ष्य तत्काल और प्रभावी तरीके से हिंसा को कम करना, संघर्षविराम और संभव हो तो राजनीतिक रोडमैप और सत्ता की साझेदारी पर समझौता करना है।

खलीलजाद ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं इस आशा के साथ दोहा और क्षेत्र में वापस आया हूं कि सभी पक्ष अफगानिस्तान शांति वार्ता के अगले चरण में ठोस प्रगति करेंगे।’’

विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में खलीलजाद अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को प्रोत्साहित करेंगे कि वे हिंसा समाप्त करने और यथाशीघ्र राजनीतिक समझौते का समर्थन करें।

खलीलजाद ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष यह स्पष्ट करें कि वे अफगानों के हित में काम कर रहे हैं और हिंसा को तत्काल प्रभावी तरीके से कम करने या संघर्षविराम के लिए और राजनीतिक समझौते पर पहुंचने के लिए समझौता करने और बातचीत करने को सचमुच तैयार हैं।’’

काबुल में खलीलजाद अफगान नेताओं से मिलेंगे और उन्हें अमेरिकी समर्थन की पेशकश करेंगे।

विदेश विभाग के अनुसार, ‘‘यात्रा के दौरान प्रतिनिधि खलीलजाद क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार और विकास को बढ़ावा देने संबंधी परियोजनाओं को प्रोत्साहित करेंगे, जिसे अफगान शांति समझौते का साथ मिलेगा और लंबे समय तक शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी।’’

खलीलजाद ने कहा, ‘‘फिलहाल जैसी हिंसा और निशाना बनाकर हत्याएं की जा रही हैं, वह स्वीकार्य नहीं है। हिंसा करने वाले शांति प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं जिससे अंतत: देश के भविष्य पर असर पड़ेगा। वे अफगानिस्तान की जनता की इच्छाओं को नहीं दर्शाते हैं, क्योंकि जनता शांति चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना