लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खतरे के बीच भारत में मौजूद अमेरिकी नागरिक नहीं जाना चाहते अपने देश, 1300 लौटे, बाकी को लग रहा है डर

By भाषा | Updated: April 7, 2020 10:50 IST

कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस के कार्यबल के सदस्यों ने कोविड-19 से अमेरिका में अगले कुछ सप्ताह में एक से दो लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जतायी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में सोमवार तक संक्रमित लोगों की संख्या 3,60,000 के पार हो गई थी वहीं 10,000 से अधिक लोग इससे जान गंवा चुके थे।अमेरिका 29 जनवरी से अभी तक पेरू, भारत, मिस्र, नेपाल और बुरुंडी सहित कई देशों से अपने 43,000 नागरिक देश वापस ला चुका है।

वाशिंगटन: अमेरिका अभी तक भारत से अपने 1,300 नागरिक वापस ला चुका है लेकिन विश्व में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में सामने आने के बाद अब बाकी नागरिकों को यहां लौटने से डर लग रहा है। दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एलिस जी. वेल्स ने कहा, ‘‘ कल रात तक करीब 1,300 अमेरिकी नागरिकों को वापस लाया गया था और पांच अतिरिक्त विमान इस सप्ताह भारत जाएंगे। कितने अमेरिकियों को देश वापस आने में मदद चाहिए इसका सटीक आंकड़ा बता पाना मुश्किल है।

अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास में 7,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।’’ वेल्स ने इस बात का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया कि अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के चलते ही अमेरिकी वापस आने से घबरा रहे हैं या नहीं। अमेरिका में सोमवार तक संक्रमित लोगों की संख्या 3,60,000 के पार हो गई थी वहीं 10,000 से अधिक लोग इससे जान गंवा चुके थे। वेल्स ने कहा कि भारत में मौजूद अमेरिकियों को निर्णय लेने की जरूरत है।

भारत में मौजूद कई अमेरिकियों ने अपना लौटने का आवेदन वापस ले लिया है

कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस के कार्यबल के सदस्यों ने कोविड-19 से अमेरिका में अगले कुछ सप्ताह में एक से दो लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जतायी है। दूतावास संबंधी मामलों के लिए प्रधान उपसहायक विदेश मंत्री ईयान ब्राउनली ने बताया कि भारत में मौजूद कई अमेरिकियों ने अपना लौटने का आवेदन वापस ले लिया है जबकि अमेरिकी सरकार ने उनके विमान का बंदोबस्त भी कर दिया था।

ब्राउनली ने कहा, ‘‘ जब हमने वापस आने के लिए इच्छुक लोगों के बारे में पूछा था तो कई लोग सामने आए थे लेकिन इस सप्ताह अंत में जब भारत में हमारे कर्मियों ने करीब 800 लोगों को फोन किया तो केवल 10 ने ही वापस आने की इच्छा जाहिर की।’’

अमेरिका 29 जनवरी से अभी तक पेरू, भारत, मिस्र, नेपाल और बुरुंडी सहित कई देशों से अपने 43,000 नागरिक देश वापस ला चुका है। ब्राउनली ने कहा कि दुनियाभर में अमेरिका की 80 से अधिक उड़ान सेवाओं पर काम जारी है। इनमें से, दक्षिण और मध्य एशिया से अमेरिका ने 13 उड़ानों का बंदोबस्त किया, जिनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के लगभग 2,900 अमेरिकी नागरिकों के लिए चलाई गईं विशेष उड़ानें शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा