लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 2600 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 27 हजार के पार

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2020 07:10 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस वैश्विक महामारी पर कहा कि अमेरिका इस विषाणु के खिलाफ लड़ाई में ठोस प्रगति करने की कोशिश कर रहा है। हमें इस अप्रत्यक्ष दुश्मन के कारण हर कीमती जान के खोने का गम है लेकिन अंधकार में भी हम प्रकाश की किरणें देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,600 लोगों की मौत हुई है, जोकि अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस के प्रकोप ने विकसित देश अमेरिका को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। पूरे देश में इस घातक वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 24 घंटों में यहां 2,600 लोगों की मौत हुई है, जोकि अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है। कोरोना से एक दिन में अभी तक इतनी मौतें किसी भी देश में नहीं हुई हैं।

इसी आंकड़े के साथ अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 27,000 के पार चली गई। मंगलवार तक 6,05,000 से अधिक अमेरिकी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जो इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित तीन अन्य देशों से अधिक है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस वैश्विक महामारी पर कहा कि अमेरिका इस विषाणु के खिलाफ लड़ाई में ठोस प्रगति करने की कोशिश कर रहा है। हमें इस अप्रत्यक्ष दुश्मन के कारण हर कीमती जान के खोने का गम है लेकिन अंधकार में भी हम प्रकाश की किरणें देख सकते हैं। हम सुरंग देखते हैं और सुरंग के अंत में हम प्रकाश देखते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसी भी देश के मुकाबले प्रति व्यक्ति सबसे अधिक आईसीयू बिस्तर हैं। हमारे पास हर 100,000 लोगों पर 34.7 आईसीयू बिस्तर हैं जो इटली में 100,000 लोगों पर 12.5 बिस्तर, फ्रांस में 11.6 बिस्तर, स्पेन में 9.7 बिस्तर से कहीं अधिक हैं।  उन्होंने देश में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में 16,000 से अधिक वेंटीलेटर्स हैं जिनका इस वक्त इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। अमेरिका के खाद्य एवं औषध प्रशासन ने रटगर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित की गई जांच को मंजूरी दे दी है जिसमें मरीजों की लार का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इस बीच, ट्रम्प ने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को अपने-अपने राज्यों में फिर से खोलने का फैसला उनके गवर्नरों पर छोड़ देंगे। कुछ राज्यों में एक मई से पहले ही अर्थव्यवस्था को बहाल किया जा सकता है। अभी अमेरिका के सभी 50 राज्यों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आपातकाल लागू है। अमेरिका की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी घरों में सिमटी हुई है। देश की अर्थव्यवस्था थम-सी गई है और 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन दिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल