लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना का बरपा है कहर, पिछले 24 घंटों 3176 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 50 हजार के करीब 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 24, 2020 06:37 IST

कोरोना महामारी ने दुनिया भर में 26 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है और करीब 1,84,000 लोगों की मौत हुई है। सिर्फ अमेरिका में ही 50 हजार के करीब लोगों की मौत हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 3176 लोगों की मौत हुई।अमेरिका में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 50 हजार के करीब पहुंच गई है।

वाशिंगटनः अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 3176 लोगों की मौत हुई। हालांकि यह इससे एक दिन पहले मारे गए लोगों की संख्या से कम है। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही अमेरिका में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 50 हजार के करीब पहुंच गई है। इस वैश्विक महामारी से किसी देश में मरने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन 1738 लोगों की मौत हुई थी। 

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लक्ष्य जल्द से जल्द देशव्यापी लॉकडाउन खत्म करना है लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती लोगों को यह समझाने की है कि उनके लिए घरों से बाहर निकलना और रोजमर्रा की जिदंगी फिर से शुरू करना सुरक्षित है। 

व्हाइट हाउस के सलाहकार और आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व प्रमुख केविन हसेट ने कहा कि हमें अमेरिका में इस तरह का विश्वास पैदा करने की जरूरत है कि हर कोई अपने काम पर वापस जा सकता है। यह विश्वास होना चाहिए कि लोगों का कार्यस्थल उनके काम करने के लिए सुरक्षित है।डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि हम पर हमला हुआ। यह हमला था। यह कोई फ्लू नहीं था। कभी किसी ने ऐसा कुछ नहीं देखा, 1917 में ऐसा आखिरी बार हुआ था। उनका प्रशासन वैश्विक महामारी से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए लोगों और उद्योगों की मदद के लिए सामने आया है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। क्या है? मुझे हमेशा हर चीज की चिंता रहती है। हमें इस समस्या से पार पाना ही होगा।

उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी रही है... चीन से बेहतर, किसी भी अन्य देश से बेहतर। हमने पिछले तीन साल में इसे खड़ा किया और फिर अचानक एक दिन उन्होंने कहा कि तुम्हे इसे बंद करना होगा। अब, हम इसे दोबारा खोल रहे है और हम बेहद मजबूत होगें लेकिन दोबारा खोलने के लिए आपको उस पर कुछ धन लगाना होगा।

कोरोना महामारी ने दुनिया भर में 26 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है और करीब 1,84,000 लोगों की मौत हुई है। सिर्फ अमेरिका में ही 50 हजार के करीब लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल