लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहरः अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1754 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 85 हजार के पार, ट्रंप चीन पर हैं आग बबूला

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 15, 2020 07:30 IST

अमेरिका में कोरोना के 14 लाख, 57 हजार, 293 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख, 18 हजार, 27 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 10 लाख, 52 हजार, 358 सक्रीय मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका में कोरोना वायरस प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।पिछले 24 घंटों में 1754 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या 85 हजार से अधिक हो गई है।

वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 1754 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या 85 हजार से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अमेरिका में कोरोना से होने वाली मौतें रोजाना कम होती जा रही हैं। बता दें, अमेरिका कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है।

वर्ल्ड मीटर वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के 14 लाख, 57 हजार, 293 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख, 18 हजार, 27 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 10 लाख, 52 हजार, 358 सक्रीय मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें से 16 हजार, 240 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।  

कोरोना से दुनियाभर में 45 लाख लोग हो चुके संक्रमित

वहीं अगर दुनिया की बात करें तो अभी तक कोरोना वायरस के कुल मामले 45 लाख, 21 हजार, 725 सामने आ चुके हैं। वहीं, इस घातक वायरस से 3 लाख, 3 हजार, 78 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 17 लाख, 2 हजार, 152 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल मिलाकर कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में अमेरिका, स्पेन, रूस, यूके, इटली, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, टर्की, ईरान और चीन हैं।         

ट्रंप ने चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की दी धमकी 

कोरोना वायरस चीन के वुहान से फैला है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी दी। जानलेवा संक्रमण ने दुनियाभर में तकरीबन तीन लाख लोगों की जान ले ली है जिनमें 85,000 से ज्यादा अमेरिकी शामिल हैं। पिछले कई हफ्तों से राष्ट्रपति पर चीन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है। सांसदों और विचारकों का कहना है कि चीन की निष्क्रियता की वजह से वुहान से दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला है। 

चीनी राष्ट्रपति से नहीं बात करना चाहते हैं ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिंनफिंग से फिलहाल बात नहीं करना चाहते हैं। हालांकि उनके चिनफिंग से अच्छे रिश्ते हैं। चीन ने उन्हें निराश किया है। अमेरिका ने चीन से बार-बार कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वुहान की प्रयोगशाला जाने की इजाजत दी जाए, लेकिन उसने इसे नहीं माना। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल