वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यहां बीते 24 घंटों में 1738 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने दी है। कुल मिलाकर कोरोना से अमेरिका में 46 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वही, 8 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने देश के नागरिकों को आश्वासन देने में लगे हुए हैं कि जल्द ही यह अंधेरा छटने वाला है।
अमेरिका के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने आगाह किया है कि इस साल के अंत में अमेरिका में कोरोना वायरस का दूसरा दौर शुरू होगा जो वर्तमान कोविड-19 संकट से भी अधिक भयंकर होगा। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को बताया कि अमेरिका में एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी होगी।
उन्होंने कहा कि अगर कोरोना वायरस के प्रकोप की पहली लहर और फ्लू का सीजन एक ही समय पर होता, तो यह वास्तव में स्वास्थ्य क्षमता के मामले में अत्यंत कठिन समय हो सकता था। सौभाग्य से, अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप तक आया जब सामान्य फ्लू का सीजन खत्म हो रहा था। ऐसी आशंका है कि हमारे देश में अगली सर्दियों में वायरस का फिर से हमला होगा, जो वास्तव में इस स्थिति की तुलना में और भी मुश्किल होगा।
इसके अलावा यूरोपीय देशों की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 1,11,000 के पार पहुंच गई है। यूरोप में 12,46,840 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1,10,192 लोगों की मौत हो गई है।
दुनियाभर में 1,77,368 लोगों कोरोना वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं। यूरोपीय देशों में सबसे अधिक 24,648 लोगों को मौत हुई है। इसके बाद स्पेन में 21,717, फ्रांस में 20,796 और ब्रिटेन में 17,337 लोगों की मौत हुई है।