लाइव न्यूज़ :

कोरोना से अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1433 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 42 हजार के पास 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 21, 2020 06:38 IST

Coronavirus: अमेरिका में पिछल 24 घंटों में 1433 लोगों की मौत हुई है, जोकि एक रिकॉर्ड है। कोरोना से इतनी मौतें अभी तक किसी भी देश में नहीं हुई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है।    

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में करीब 42 हजार लोगों की मौतें हो चुकी हैं और करीब आठ लाख संक्रमित होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अमेरिका में पिछल 24 घंटों में 1433 लोगों की मौत हुई है।

वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना महामारी के प्रकोप की रफ्तार कुछ कम हुई है, लेकिन अभी भी राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां करीब 42 हजार लोगों की मौतें हो चुकी हैं और करीब आठ लाख संक्रमित होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में लगे लॉकडाउन को खोलने के लिए जल्दबाजी में दिखाई दे रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में पिछल 24 घंटों में 1433 लोगों की मौत हुई है, जोकि एक रिकॉर्ड है। कोरोना से इतनी मौतें अभी तक किसी भी देश में नहीं हुई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है।    

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस बीमारी के खिलाफ अपनी जंग में लगातार प्रगति कर रहा है और देश ने अब तक 41.8 लाख लोगों का परीक्षण किया है। यह विश्व के किसी देश के मुकाबले रिकॉर्ड है। हमने फ्रांस, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर, भारत, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन और कनाडा- इन सब देशों को मिला दें तो इनके मुकाबले ज्यादा जांच की है।  अमेरिका में घातक कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित न्यूयॉर्क में संक्रमण के 2,42,000 मामले हैं और अब तक 17,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले आठ दिन की अवधि में यहां नए मामलों के सामने आने में 50 प्रतिशत कमी आई है। 

ट्रंप ने कहा कि यह अच्छी संख्या है। विपरीत परिस्थितियों से गुजरने के बाद यह देखना अच्छा है। इटली और स्पेन जैसे देश जो शुरू में देश में बंद लागू करने के खिलाफ थे, उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। अगर देश में बंद लागू नहीं किया जाता और सामाजिक दूरी के उपाय नहीं किए जाते तो लाखों लोग मारे गए होते। 

ट्रंप ने वैश्विक महामारी के संकट से निपटने के लिए उनके प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर उठाए गए कदमों का उल्लेख किया और देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश सुरक्षित होने जा रहा है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल