लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1330 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 54 हजार से हुई अधिक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 27, 2020 06:39 IST

अमेरिका कोराना जैसी वैश्विक महामारी से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां संक्रमण और मौत दोनों की संख्या अन्य देशों के मुकाबले अधिक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार नागरिकों को भरोसा दिला है कि स्थिति जल्द ठीक हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 1330 लोगों की मौत हो गई।अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी है।

वाशिंगटनः अमेरिका में कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोगों के जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 1330 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी है। आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या 54 हजार से पार हो गई और संक्रमितों की संख्या 9 लाख, 37 हजार से अधिक हो गई है। 

बीते दिन अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 53 हजार, 511 हो गई थी और संक्रमितों की संख्या 9 लाख 36 हजार 293 पर पहुंच गई थी। अमेरिका इस वैश्विक महामारी से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां संक्रमण और मौत दोनों की संख्या अन्य देशों के मुकाबले अधिक है। 

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के विषय पर हो रही उनकी नियमित प्रेस वार्ता उनके 'समय और प्रयास' की बर्बादी है, क्योंकि पारंपरिक मीडिया उनसे सिर्फ 'प्रतिकूल' सवाल करती है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले पराबैंगनी किरणों या सूई से रोगाणुनाशक देकर कोविड-19 मरीजों के इलाज की संभावना की सलाह पर उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं, कोरोना का केंद्र रहा चीन के वुहान में अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों की संख्या को पहली बार शून्य हो गई। यह शहर के लिए एक और मील का पत्थर है जिसे 76 दिन के लॉकडाउन के बाद आठ अप्रैल को खोला गया था। वुहान में मरीज के ठीक होने के बाद 11 कोरोना वायरस मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हुबेई में अभी तक कोविड-19 के 68 हजार, 128 मामले सामने आए हैं जिसमें से 50 हजार, 333 मामले वुहान में आए हैं। 

भारत में 26,917 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 5,914 लोग (21.96 प्रतिशत) संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। रविवार शाम तक 1,975 नये मामले सामने आए। इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक मामले 24 अप्रैल को आए थे तब 24 घंटे में 1,752 कोविड-19 मरीज बढ़े थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल