लाइव न्यूज़ :

अमेरिका परमाणु समझौते में लौटने को तैयार बशर्ते ईरान भी इसका पालन करे : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: February 23, 2021 01:24 IST

Open in App

जिनेवा, 22 फरवरी (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने सोमवार को कहा कि उनका देश ईरान के साथ परमाणु समझौते में लौटने को तैयार है बशर्ते तेहरान भी इसका कड़ाई से अनुपालन करे।

वाशिंगटन ने महत्वाकांक्षी समझौते को पुनर्जीवित करने का संकेत दिया है जिसे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया था।

निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र समर्थित सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने विनाशकारी हथियारों का प्रसार और भविष्य में अंतरिक्ष से होने वाले खतरों समेत कई मुद्दों पर बात रखी।

विदेश मंत्री ने ईरान पर संदेश के अलावा पिछले साल रूस द्वारा उपग्रह रोधी हथियार का परीक्षण और चीन द्वारा उत्तेजक और खतरनाक हथियारों को विकसित करने के कार्यक्रम पर चिंता जताई।

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ समझौते में लौटने को तैयार है लेकिन ईरान भी इसका कड़ाई से अनुपालन करे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाए और कूटनीति यह लक्ष्य हासिल करने का बेहतरीन स्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा