लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत समेत कुछ देशों में अपने आईपी अताशे का दर्जा बढ़ाया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 11:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 दिसंबर अमेरिका ने भारत, चीन, यूरोपीय संघ और मेक्सिको में काम कर रहे अपने बौद्धिक संपदा अताशे को पदोन्नत करते हुए संबंधित दूतावासों में उन्हें काउंसलर का दर्जा दिया है।

बौद्धिक संपदा (आईपी) अताशे अमेरिकी पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (यूएसपीटीओ) के प्रतिनिधि के तौर पर काम करते हैं। आईपी अताशे सीधे तौर पर अमेरिकी कारोबार को सहयोग देते हैं और विदेश में बौद्धिक संपदा से संबंधित नीतियों, कानूनों और विनियमों को बेहतर बनाने की हिमायत करते हैं।

यूएसपीटीओ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि चार अताशे- जॉन काबेका (अमेरिकी दूतावास, नयी दिल्ली), कैथिना हेंडरसन (अमेरिकी दूतावास, मेक्सिको सिटी), डंकन विल्सन (अमेरिकी दूतावास, बीजिंग) और सुसान विल्सन (यूरोपीय संघ में अमेरिकी मिशन, ब्रसेल्स) को काउंसलर का दर्जा दिया गया है ।

अमेरिकी व्यापार मंत्री विल्बर रॉस ने कहा, ‘‘यूएसपीटीओ वैश्विक बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा के लिए दूसरे देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है और कठिन मेहनत करने और एजेंसी की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए अताशे के दर्जा को बढ़ाया गया है। ’’

उपमंत्री और यूएसपीटीओ के निदेशक एंड्रेई इयानकू ने कहा कि आईपी अताशे को पदोन्नति से साफ संदेश है कि अमेरिका दुनियाभर में बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण और इसे बनाए रखने को बहुत अहमियत देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा