लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर हुआ अमेरिका, लगाया राजनैतिक पक्षपात का आरोप

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 20, 2018 08:18 IST

डोनांल्‍ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका तीन बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से किनारा कर चुका है।

Open in App

वाशिंगटन, 20 जूनः संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से अमेरिका बाहर हो गया है। अमेरिका ने खुद ऐसा करने का ऐलान किया है। अमेरिकी एंबेसडर निकी हेली ने संयुक्त राष्ट्र पर इजराइल के साथ राजनैतिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए खुद को बाहर जाने का ऐलान किया। उल्लेखनीय है कि डोनांल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका तीन बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से किनारा कर चुका है। अमेरिका ने पहले पेरिस क्लाइमेट चेंज व ईरान परमाणु समझौता मामले पर खुद के अलग होने का ऐलान कर चुका है।

क्या है संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग को साल 2006 में भंग कर के एक नये संगठन के तौर पर यूएनएचआरसी की स्‍थापना की गई थी। अमेरिका समेत दुनिया के प्रमुख 47 देश इस संगठन के सदस्य थे। लेकिन अब अमेरिका के हटने के बाद इसमें 47 देश ही बचे। यह काम दुनियाभर में मानवाधिकार से जुड़े मामलों पर नजर रखना व समय पर समय पर उन मामलों के ऊपर रिपोर्ट जारी कर संबंधित सरकारों को चेताना होता है। लेकिन साल 2013 में चीन, रूस, सऊदी अरब, अल्‍जीरिया, वियतनाम को इसमें शामिल किए जाने पर दूसरे मानवाधिकार समूहों इसकी कड़ी आलोचना की थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामान पर और शुल्क लगाने की चेतावनी दी, चीन ने कहा-पलटवार को तैयार

त्रिपक्षीय अभ्यास मालाबार 2018 संपन्न हुआ

भारत , जापान और अमेरिका की नौसेनाओं का त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास मालाबार 2018 सात जून से 16 जून तक गुआम के तट पर किया गया। 

अमेरिका और भारतीय नौसेना के बीच वर्ष 1992 में अभ्यास के तौर पर शुरु हुआ मालाबार 2018 इस अभ्यास का 22 वां संस्करण है और इसमें जापान की नौसेना भी शामिल है। 

यह पहला साल है जब मालाबार गुआम तट पर हुआ। दो चरणों का यह अभ्यास गुआम के तट पर और फिलीपीन सागर में हुआ। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल