लाइव न्यूज़ :

असांज के प्रत्यर्पण पर अमेरिका के वादे पर्याप्त नहीं : वकील

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:51 IST

Open in App

लंदन, 28 अक्टूबर (एपी) विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के एक वकील ने बृहस्पतिवार को अपनी दलीलों में कहा कि प्रत्यर्पण की स्थिति में अमेरिका द्वारा किए गए वादे उनके मुवक्किल के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या के जोखिम का समाधान करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

अमेरिका ने कहा है कि यदि असांज को उसे प्रत्यर्पित किया जाता है तो उन्हें कठोर जेल स्थितियों में नहीं रखा जाएगा।

ब्रिटिश उच्च न्यायालय में दो दिवसीय सुनवाई के दौरान असांज के वकील एडवर्ड फिट्जगेराल्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक उनके मुवक्किल मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें जासूसी के आरोपों में मुकदमे का सामना करने के लिए अमेरिका को प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता।

अमेरिका सरकार ब्रिटेन की एक निचली अदालत के पहले के फैसले को निरस्त करने की मांग कर रही है, जिसने एक दशक पहले विकीलीक्स के गुप्त अमेरिकी सैन्य दस्तावेजों के प्रकाशन पर असांज के प्रत्यर्पण के अमेरिकी अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। जिला न्यायाधीश वैनेसा बाराइट्सर ने फैसला सुनाया था कि अगर असांज को अमेरिका की कठोर जेल परिस्थितियों में रखा जाता है तो वह आत्हमहत्या कर सकते हैं।

बुधवार को, अमेरिका सरकार के एक वकील ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने वादा किया है कि असांज को कठोर जेल परिस्थितियों में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर असांज को दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें उनके गृह देश ऑस्ट्रेलिया में अपनी सजा काटने की अनुमति दी जाएगी।

लेकिन फिट्जगेराल्ड ने कहा कि अमेरिका द्वारा किए गए वादे असांज के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या के जोखिम का समाधान करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

पचास वर्षीय असांज को फिलहाल लंदन की उच्च सुरक्षा वाली बेलमर्श जेल में रखा गया है। आज वह सुनवाई में शामिल नहीं हुए। हालांकि, बुधवार को वह वीडियो लिंक के जरिए पेश हुए थे।

इंग्लैंड के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश लॉर्ड चीफ जस्टिस इयान बर्नेट सहित दो न्यायाधीशों के समक्ष दो दिवसीय सुनवाई आज समाप्त हो रही है, लेकिन हफ्तों तक फैसले की उम्मीद नहीं है। हारने वाला पक्ष ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय में अपील की मांग कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला