लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः ट्रंप का ‘नो मिस्टर नाइस गाय’ विज्ञापन, मतदाताओं का दिल जीतने का प्रयास

By भाषा | Updated: August 26, 2020 14:40 IST

ट्रंप को सामान्य तौर पर उनके रुखे और उग्र व्यवहार के लिए जाना चाहता है। राष्ट्रपति को इस रूप में दिखाने की प्रतिद्वंद्विता उस वक्त शुरू हुई जब पिछले हफ्ते डेमोक्रेट्स ने अपने उम्मीदवार जो बाइडेन की दया-करुणा को दिखाने का काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदयालु दिखाने के लिए काम पहले से जारी है जो वरिष्ठ एवं उपनगरीय मतदाताओं का विश्वास फिर से हासिल करने की रणनीति का हिस्सा है। ट्रंप की ओर से स्पष्ट सहानुभूति की कमी और उग्र बयानबाजी के चलते ये मतदाता उनसे छिटक गए हैं।रिपब्लिकन सम्मेलन के पहली दो रात के दौरान पार्टी के सदस्यों ने सभ्य एवं नरम दिल ट्रंप को दिखाने का भरसक प्रयास किया है।

वाशिंगटनः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पुनर्निर्वाचन अभियान की शुरुआत वैश्विक सीरीज के एक जोरदार विज्ञापन के साथ की है जिसमें कहा गया है कि वह “कोई नरमदिल इंसान” नहीं हैं लेकिन इस विज्ञापन के जरिए उनके अभियान ने इस हफ्ते के रिपब्लिकन सम्मेलन के दौरान ट्रंप का नरम पक्ष दिखाने की कोशिश की है।

ट्रंप को सामान्य तौर पर उनके रुखे और उग्र व्यवहार के लिए जाना चाहता है। राष्ट्रपति को इस रूप में दिखाने की प्रतिद्वंद्विता उस वक्त शुरू हुई जब पिछले हफ्ते डेमोक्रेट्स ने अपने उम्मीदवार जो बाइडेन की दया-करुणा को दिखाने का काम किया था। लेकिन ट्रंप को अधिक मानवीय एवं दयालु दिखाने के लिए काम पहले से जारी है जो वरिष्ठ एवं उपनगरीय मतदाताओं का विश्वास फिर से हासिल करने की रणनीति का हिस्सा है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान ट्रंप की ओर से स्पष्ट सहानुभूति की कमी और उग्र बयानबाजी के चलते ये मतदाता उनसे छिटक गए हैं। रिपब्लिकन सम्मेलन के पहली दो रात के दौरान पार्टी के सदस्यों ने सभ्य एवं नरम दिल ट्रंप को दिखाने का भरसक प्रयास किया है। सदन के अल्पसंख्यक व्हिप स्टीव स्कालिस ने सोमवार को याद किया कि कैसे 2017 में उन्हें गोली लगने के बाद ट्रंप उनके अस्पताल के बिस्तर के पास बैठे रहे थे।

ओहायो के रिपब्लिकन जिम जॉर्डन ने याद किया कि कैसे ट्रंप ने दो साल पहले उनके रिश्तेदारों से बात करने के उनके आग्रह को स्वीकार किया था जिनके बेटे की कार हादसे में मौत हो गई थी। राष्ट्रपति को कोविड-19 के खिलाफ पहली प्रतिक्रिया देने वालों से बात करते हुए और इन सेवाओं के लिए अपने “दोस्तों” का शुक्रिया करते हुए दिखाया गया।

सीनेटर रैंड पॉल ने मंगलवार को इस बात का खुलासा किया कि कैसे राष्ट्रपति ने ग्वाटेमाला और हैती में आपात नेत्र सर्जरी करने के उनके मेडिकल मिशन को समर्थन दिया था। कारोबारी के तौर पर बने ट्रंप के सख्त एवं रुखे व्यक्तित्व से हर कोई भी भली-भांति परिचित है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल