लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव : जॉर्जिया राज्य ने मतों की दोबारा गिनती करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 14:07 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 नवंबर अमेरिका में जॉर्जिया राज्य राष्ट्रपति चुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती दोबारा कराएगा। वहां राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार जो बाइडन अपने रिब्लिकन प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 14 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

ट्रम्प ने इस चुनाव में हार स्वीकार नहीं की है बल्कि चुनाव में धांधली करने और फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है।

जॉर्जिया के अंतर राज्य संबंध मामलों के मंत्री ब्रैड रेफ्फेन्स्परगर जो स्वयं रिपब्लिकन हैं ने कहा कि मतों का अंतर कम होने की वजह से राज्य की सभी 159 कांउटियों में हाथ से एक-एक मतपत्र को गिना जाएगा।

अटलांटा में पत्रकारों से ब्रैड ने कहा, ‘‘अंतर बहुत कम होने की वजह यह जरूरी हो गया था कि प्रत्येक कांउटी में हाथ से मतों की गिनती की जाए।’’

उन्होंने कहा मतों की दोबारा गिनती का फैसला राज्य के नतीजे का राष्ट्रीय स्तर पर महत्व को देखते हुए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें