लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से लेकर CAA तक, भारत के इन मुद्दों पर टिप्पणी दे चुके हैं जो बाइडेन और कमला हैरिस, यहां पढ़ें

By स्वाति सिंह | Updated: November 5, 2020 20:10 IST

कमला हैरिस उन अमेरिकी सीनेटर्स में थीं जिन्‍होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ आवाज उठाई1 उन्‍होंने दिसंबर 2019 में एक प्रस्‍ताव पेश किया था। इसी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीनेटर प्रमिला जयपाल से मिलने पर इनकार कर दिया था। हैरिस ने जयपाल के समर्थन में ट्वीट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी दोनों ने ही एक-दूसरे से आगे होने का दावा किया हैजो बाइडेन और कमला हैरिस की जोड़ी जीत की तरह जाती हुई दिख रही है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी दोनों ने ही एक-दूसरे से आगे होने का दावा किया है, जबकि अभी अंतिम परिणाम कुछ राज्यों पर टिका है जहां कोविड-19 महामारी के बीच डाक मतपत्रों की गिनती का काम पूरा होना बाकी है। ट्रंप और बाइडेन दोनों ने ही ऐसे महत्वपूर्ण राज्यों में जीत दर्ज की है जहां वे अपनी जीत की उम्मीद कर रहे थे। व्हाइट हाउस में शीर्ष कुर्सी पर आरूढ़ होने के लिए ट्रंप या बाइडेन के लिए 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीटों’ में बहुमत के लिए आवश्यक कम से कम 270 सीटों पर जीत जरूरी है।

ताजा आंकड़ों को देखते हुए जो बाइडेन और कमला हैरिस की जोड़ी जीत की तरह जाती हुई दिख रही है। ऐसे में भले ही डेमोक्रेट्स की ओर से भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताया गया हो। लेकिन बाइडेन-हैरिस ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी भारत में आलोचना हुई है। 

पाकिस्तान के प्रति नरम बाइडेन 

वैसे तो कई मौकों पर जो बाइडेन ने आतंकवाद की कड़ी आलोचना की है। लेकिन इससे इतर उनका पाकिस्तान के प्रति नरम रुख दिखता रहा है। ओबामा प्रशासन के दौरान जब पाकिस्तान को अमेरिका से आर्थिक मदद मिली, तब बतौर उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने अहम रोल निभाया। इसी वजह से तब की पाकिस्तान सरकार ने जो बाइडेन ने 2008 में हिलाल ए पाकिस्तान से नवाजा था। ये पुरस्कार पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। 

जो बाइडेन कर चुकें हैं जम्मू-कश्मीर के हालात पर टिप्पणी

डेमोक्रेटिक जो बाइडेन भारत सरकार के दो फैसलों की खुलेआम आलोचना कर चुके हैं। उन्‍होंने कश्‍मीर में भी पुरानी स्थिति बहाल करने को कहा था। बाइडेन की चुनावी वेबसाइट पर मुस्लिम-अमरीकियों के लिए एजेंडा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC) का विरोध किया गया था। बाइडेन की तरफ से कहा गया था कि CAA और NRC, भारत में सेक्‍युलरिज्‍म की परंपरा से मेल नहीं खाते।

कमला हैरिस दे चुकी हैं कश्‍मीर पर हस्‍तक्षेप के संकेत

भारत के संविधान से अनुच्‍छेद 370 हटाने का कमला हैरिस विरोध कर चुकी हैं। पिछले साल अक्‍टूबर में उन्‍होंने कहा था कि 'अगर हालात बने तो हस्‍तक्षेप' की जरूरत पड़ेगी।' सितंबर 2020 में प्रचार के दौरान कमला हैरिस से कश्‍मीर को लेकर सवाल किया गया था। उन्‍होंने जवाब में कहा, 'मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि वे अकेले नहीं हैं। हम देख रहे हैं।' उन्‍होंने कहा था कि अगर अमेरिका किसी तरह से कश्‍मीर में होने वाली घटनाओं पर असर डाल सकता है कि उसके लिए उनका एक प्रति‍निधि वहां होना चाहिए। हैरिस ने कहा था, "हमारे आदर्शों का हिस्‍सा है कि हम मानवाधिकार के उल्‍लंघन का विरोध करते हैं और जरूरत पड़ने पर दखल भी।" हैरिस के मुताबिक, बतौर कमांडर इन चीफ वह इसी हिसाब से चलेंगी।

कमला हैरिस CAA के भी खिलाफ

कमला हैरिस उन अमेरिकी सीनेटर्स में थीं जिन्‍होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ आवाज उठाई1 उन्‍होंने दिसंबर 2019 में एक प्रस्‍ताव पेश किया था। इसी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीनेटर प्रमिला जयपाल से मिलने पर इनकार कर दिया था। हैरिस ने जयपाल के समर्थन में ट्वीट किया था।

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडेनडोनाल्ड ट्रम्पकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते