लाइव न्यूज़ :

US Presidential Debate: जो बाइडेन के साथ आखिरी बहस में डोनाल्ड ट्रंप का दावा- तैयार है कोरोना का टीका, कुछ हफ्तों में होगी घोषणा

By भाषा | Updated: October 23, 2020 09:35 IST

अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ आखिरी बहस में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि कोरोना वायरस का वैक्सीन तैयार है और अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच हुई आखिरी बहसट्रंप का दावा- वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने की दिशा में उनकी सरकार ने अच्छा काम किया

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम आधिकारिक बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) हुई। अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऑनलाइन बहस करने से ट्रंप के इनकार करने के बाद 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी बहस को रद्द कर दिया गया था।

ट्रंप के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बाइडेन आमने-सामने बहस करने को लिए चिंतित थे। इससे पहले, दोनों नेताओं के बीच पिछले महीने हुई पहली बहस काफी गर्मागर्म रही थी, जिसमें कोविड-19, नस्ली भेदभाव, अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे उठाए गए थे।

ट्रंप का दावा- कोरोना का टीका तैयार है

तीसरी बहस के दौरान ट्रंप ने कोविड-19 का टीका ‘‘तैयार’’ होने का दावा किया और कहा कि ‘‘कुछ सप्ताह’’ में इसकी घोषणा की जाएगी। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हमारे पास टीका है, जो आने वाला है .. तैयार है। इसकी कुछ सप्ताह में घोषणा की जाएगी और इसे वितरित किया जाएगा।’’

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने वैश्विक महामारी से निपटने की दिशा में अच्छा काम किया है और देश को ‘‘उसके साथ रहने की आदत डालनी होगा’’। इस पर बाइडेन ने कहा कि ट्रंप के पास कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (ट्रंप) हमेशा कहते हैं कि लोग इसके साथ जीना सीख रहे हैं। लोग इसके साथ मरना सीख रहे हैं।’’

बाइडेन ने कहा, ‘‘ मैं इससे निपटूंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि हमारे पास इसके लिए कोई योजना हो।’’ अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिन्स’ के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के 80 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,23,000 लोगों की इससे मौत हुई है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट