लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 7, 2020 09:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात दिसंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनके वकील रूडी गिलियानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ट्रंप के कई करीबी शीर्ष अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं ।

ट्रंप ने बताया कि न्यूयार्क के पूर्व मेयर गिलियानी (76) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को चुनौती देने के ट्रंप के प्रयासों की खातिर गिलियानी ने हाल में कई राज्यों की यात्राएं की थीं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर गिलियानी के संक्रमित होने की पुष्टि की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

गिलियानी ने रविवार सुबह ‘फॉक्स न्यूज’ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें ट्रंप की ओर से कई राज्यों में दी गई कानूनी चुनौतियों पर उन्होंने चर्चा की थी।

गिलियानी ने बृहस्पतिवार को जॉर्जिया में एक सुनवाई में हिस्सा लिया था, इस दौरान वह कई घंटे तक बिना मास्क के रहे। कई राज्यों के रिपब्लिकन सीनेटर भी बिना मास्क के नजर आए।

गिलियानी बुधवार की रात मिशिगन गए थे, जहां उन्होंने विधायिका की सुनवाई में गवाही दी थी। उस दौरान गिलियानी और उनके बगल में बैठी वकील जेना एलिस ने भी मास्क नहीं पहना था।

जॉर्जिया के डेमोक्रेट सीनेटर जेन जोर्डन ने बृहस्पतिवार को सुनवाई में हिस्सा लिया था और उन्होंने गिलियानी के मास्क नहीं पहनने पर रोष प्रकट किया। जोर्डन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे पता नहीं था कि पिछले हफ्ते मैंने जिस खतरे का सामना किया वह ट्रंप के वकील की ओर से था। गिलियानी खचाखच भरे कमरे में सुनवाई के दौरान सात घंटे तक मास्क के बगैर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल