लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कावानाह के खिलाफ एफबीआई जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: September 29, 2018 11:05 IST

एफबीआई से एक हफ्ते के भीतर जांच पूरी करने के लिए कहा गया है। इसका मतलब है कि शीर्ष न्यायालय के जज पद पर कावानाह (53) की नियुक्ति में कम से कम एक हफ्ते की देरी होगी।

Open in App

वॉशिंगटन, 29 सितंबर: डेमोक्रेट सदस्यों की मांग पर सहमत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्चतम न्यायालय के जज पद के लिए नामित उम्मीदवार ब्रेट कावानाह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की सीमित जांच के आदेश दिए हैं। ट्रंप के इस कदम से उच्चतम न्यायालय के जज के तौर पर कावानाह की नियुक्ति को मिली सीनेट की मंजूरी पर संशय पैदा हो गया है।

एफबीआई से एक हफ्ते के भीतर जांच पूरी करने के लिए कहा गया है। इसका मतलब है कि शीर्ष न्यायालय के जज पद पर कावानाह (53) की नियुक्ति में कम से कम एक हफ्ते की देरी होगी।

ट्रंप ने शुक्रवार को ऐलान किया, ‘‘मैंने एफबीआई को आदेश दिए हैं कि जज कावानाह की फाइल अद्यतन करने के लिए एक अनुपूरक जांच करे। सीनेट द्वारा किए गए अनुरोध के मुताबिक, यह सीमित होना चाहिए और एक हफ्ते के भीतर पूरा होना चाहिए।’’

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कावानाह ने जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया है।

कावानाह ने कहा, ‘‘इस पूरी जांच प्रक्रिया में एफबीआई ने मुझसे पूछताछ की है। मैंने सीनेट के सामने कई बार अपनी बात कही है। सीनेटरों और उनके वकीलों ने मुझसे जो भी सवाल पूछे, मैंने शपथ से बंधे होकर उनके हर सवाल के जवाब दिए। मैंने वह सबकुछ किया जिसका अनुरोध किया गया और मैं सहयोग करता रहूंगा।’’

कम से कम तीन महिलाओं ने कावानाह पर नशे में धुत होकर यौन दुव्यर्वहार करने के आरोप लगाए हैं।

गुरूवार को क्रिस्टीन ब्लेजी फोर्ड (51) ने सीनेट की न्यायपालिका समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया और कावानाह द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

सीनेट की समिति के समक्ष कावानाह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप खारिज किए थे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?