लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने बयानों को लेकर संभले, लेकिन अब भी नहीं कर रहे पूरी तरह सटीक तथ्यों पर बात: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 27, 2020 14:40 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस से बच्चों और उनके इर्द-गिर्द के लोगों की जान को कम खतरा बताते हुए स्कूल दोबारा खोलने की वकालत की है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोविड-19 जांच प्रणाली तेजी से जांच करने और समय पर नतीजे देने में बुरी तरह नाकाम साबित हुई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना जांचों की संख्या को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।देश के कई हिस्सों में जांचें करा चुके लोगों को प्रयोगशालाओं पर बोझ के चलते कई दिनों तक जांच नतीजों का इंतजार करना पड़ा है।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही अचानक कोरोना वायरस महामारी की गंभीरता को स्वीकार कर कोरे झूठों पर आधारित अपने बयानों से हाल-फिलहाल किनारा कर लिया हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह जनता के प्रति ईमानदारी से जवाब दे रहे हैं।

समाचार एजेंसी एसोसिएटिड प्रेस (एपी) द्वारा ट्रंप के बयानों में दिए गए तथ्यों की जांच कर यह बात कही गई है। ट्रंप ने कोरोना वायरस से बच्चों और उनके इर्द-गिर्द के लोगों की जान को कम खतरा बताते हुए स्कूल दोबारा खोलने की वकालत की है। अमेरिका में कोविड-19 जांच प्रणाली तेजी से जांच करने और समय पर नतीजे देने में बुरी तरह नाकाम साबित हुई है।

इसके बावजूद ट्रंप जांचों की संख्या को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। ट्रंप का यह भी कहना है कि अमेरिका में दूसरे देशों की तुलना में मृत्युदर कम है जबकि वैश्विक आंकड़े उनके इस दावे के उलट दूसरी ही कहानी बयां कर रहे हैं। ट्रंप ने हाल ही में कोरी अफवाहों पर आधारित कई बयान दिये हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश में कोविड-19 जांच की संख्या पांच करोड़ के पास पहुंचने पर मंगलवार को ब्रीफिंग के दौरान कहा, ''इससे, हमें ऐसे संक्रमितों को अलग करने में मदद मिली है, जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दिये। इससे हमें यह पता चला है कि कोरोना वायरस कहां तक पैर पसार चुका है और आगे क्या होने वाला है।''

एसोसिएटेड प्रेस ने ट्रंप के इस बयान को तथ्यों की कसौटी पर परखा तो उनके दावे सही नहीं पाए गए। देश के कई हिस्सों में जांचें करा चुके लोगों को प्रयोगशालाओं पर बोझ के चलते कई दिनों तक जांच नतीजों का इंतजार करना पड़ा है। इस इंतजार के दौरान कुछ लोग दूसरे लोगों में भी संक्रमण फैला रहे हैं। बढ़ते मामलों के बोझ तले दबी प्रयोगशालाएं कोविड-19 जांच नतीजे देने में हफ्तों का समय ले रही हैं। इसके अलावा ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अब युवा लोग आसानी से इसकी चपेट में नहीं आ रहे।

जो युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं वे जल्दी ठीक भी हो रहे हैं। एपी ने जब उनके इस बयान में दिये गए तथ्यों की जांच की तो पता चला कि उन्होंने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिये वैज्ञानिक कारण नहीं बताए। ट्रंप के कोरोना वायरस कार्य बल के संयोजक डॉक्टर डेबोरा बर्क्स और अन्य जन स्वास्थ्य अधिकारी कई बार कह चुके हैं कि वायरस से युवाओं को होने वाले खतरे और उनके जरिये इसके फैलने को अभी समझा नहीं जा सका है क्योंकि अभी उनपर पर्याप्त अध्यनन नहीं किया गया है।

इसके अलावा ट्रंप ने हाल ही में कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका की तुलना अन्य देशों से की थी। उन्होंने कहा था, ''हमने ज्यादातर देशों के मुकाबले काफी अच्छा काम किया है। अधिकतर देशों के मुकाबले हमारे यहां मृत्युदर कम है। इस मामले में हम कई ऐसे देशों की मदद कर रहे हैं जिन्हें लोग जानते तक नहीं।''

ट्रंप की यह बात भी तथ्यों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। अमेरिका में दूसरे देशों के मुकाबले मृत्युदर कम नहीं है। अमेरिका में किसी भी अन्य देश की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण और इससे मौत के काफी अधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही जांच और वायरस की रोकथाम के मामले में भी अमेरिका कई दूसरे देशों से पीछे है।

हाल ही में जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर ने महामारी से बुरी तरह प्रभावित 20 देशों का विश्लेषण किया था, जिसमें पता चलता कि मृत्युदर के मामले में अमेरिका चौथे स्थान पर है। अमेरिका से अधिक मृत्युदर केवल ब्रिटेन, पेरू और चिली में देखी गई है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल