लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे रैली, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया ‘खतरनाक कदम’

By भाषा | Updated: June 15, 2020 05:35 IST

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रैली पर कहा कि जब लोग रैली से अपने घर लौटेंगे तो घर के दूसरे लोग संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहार्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इंस्टिट्यूट के निदेशक ने रैली को उन लोगों के लिए खतरनाक कदम बताया जो डोनाल्ड ट्रंप को प्यार करते हैं।डोनाल्ड ट्रंप रैली के लिए ओक्लाहोमा के टुल्सा जाएंगे जहां कोविड-19 के मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।

वाशिंगटन: कोरोना वायरस के कारण प्रचार अभियान से कुछ महीने दूर रहने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ रैली करने की योजना बनाई है। कोविड-19 के कारण देश में ज्यादातर गतिविधियां बंद हो गई थीं, लेकिन ट्रंप ने अब रैली करने की योजना बनाई है और वह ओक्लाहोमा के टुल्सा जाएंगे जहां कोविड-19 के मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हालांकि भीड़ के बीच संक्रमण फैलने के खतरे का हवाला देते हुए इस फैसले पर सवाल उठाया है और कहा है कि जब लोग अपने घरों को लौटेंगे तो संक्रमण फैल सकता है। हार्वर्ड ग्लोबल हेल्थ इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. आशीष झा ने ट्रंप की आगामी रैली को इसमें भाग लेने वाले लोगों और उन लोगों के लिए खतरनाक कदम बताया जो उन्हें प्यार करते हैं।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने डोनाल्ड ट्रंप की रैली को बताया खतरनाक-

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) ने इस तरह के कार्यक्रमों को कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अधिक जोखिम भरा बताया है। केन्द्र ने कहा, ‘‘रैलियों में छह फुट की दूरी पर रहना मुश्किल होता है और रैली में भाग लेने वाले लोग स्थानीय क्षेत्र से बाहर से आते हैं।

सीडीसी उन स्थानों पर मास्क पहनने की सिफारिश करता है जहां लोगों के चिल्लाने या नारे लगाने की संभावना रहती है।’’  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल